-
हरिद्वार कुंभ मेला चलेगा 48 दिन
हरिद्वार में 2021 में होने जा रहे कुंभ का आयोजन इस बार केवल 48 दिन का ही होगा। सरकार उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ का आयोजन मुख्य तौर पर मार्च से अप्रैल के बीच किया जाएगा। सरकार फरवरी अंत में मेले की विधिवत अधिसूचना जारी करेगी। कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने इसकी तैयारी की है। शासन ने कुंभ मेला 2021 के कोविड केयर सेंटर, सर्विलांस सिस्टम और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की खरीद के लिए 14 करोड़ 29 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने आगामी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। पदाधिकारियों…
-
सौरव भट्ट बने नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि – कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का करेंगे कार्य
कुछ दिन पूर्व भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सौरभ भट्ट को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व उत्तराखण्ड सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है , सौरभ भट्ट पूर्व में भाजपा संगठन को मजबूत करते रहे लेकिन किसी कारणवश उन्होंने कुछ समय पूर्व ही भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उनको यह दायित्व सौंपा गया है , नेता प्रतिपक्ष का मानना है कि सौरभ भट्ट कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना सहयोग कर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे…
-
मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तराखंड में नए साल के स्वागत के लिए मौसम भी मेहरबान हो गया नैनीताल में ठण्ड काफी बाद गई है मौसम भी बर्फ गिरने का बना हुआ है वही पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात मौसम का मिजाज बदला और मसूरी बर्फ से सफ़ेद हो गई। धनोल्टी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। मसूरी में रविवार देर रात को सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है। मसूरी में बर्फबारी होने से ठंड भी बढ़ गई है। शहर का लालटिब्बा क्षेत्र बर्फ से सफेद हो गया है। वहीं, बर्फबारी की सूचना मिलते ही सैलानी से लाल टिब्बा पहुंचना शुरू हो गए…
-
संगीत क्षेत्र में जाने वाले कलाकारों के लिए , नृत्याकृति की हुई शुरुआत
दूरदर्शन और आईसीसीआर की जानी मानी आर्टिस्ट जया पाठक ने हल्द्वानी में नृत्याकृति की शुरुआत की है , जहां पर नृत्य संगीत और वाद्य यंत्रों की शिक्षा एक ही जगह पर मिल सकेगी , नृत्याकृति की संचालिका जया पाठक ने अपनी डांस की शिक्षा कथक केंद्र दिल्ली के मशहूर कथक गुरु पण्डित कृष्ण मोहन महाराज से ली है , उन्होंने देश-विदेश में कथक नृत्य के माध्यम से बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है , नृत्याकृति की इस पहल से कुमाऊं क्षेत्र के उन कलाकारों को बहुत लाभ मिलेगा जो नृत्य तथा संगीत के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं , कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ…
-
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हुए अस्पताल में भर्ती
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव हुए थे बुखार की शिकायत के चलते हुए उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया मुख्यमंत्री के फिजिशियन की सलाह के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती किया गया जहा कुछ जरूरी जांचो के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी