-
बीजेपी का CM नीतीश को बड़ा झटका
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के सात में से छह विधायकों के अपने खेमे में कर लिया है। वहां जेडीयू मुख्य विपक्ष के रूप में सदन में था और सरकार बीजेपी की है। जेडीयू ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अनुचित और गैर दोस्ताना बताया है। इसके पहले नागालैंड में भी जेडीयू के एकमात्र विधायक को वहां के मुख्यमंत्री ने तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया था।
-
किसानो के हित में केंद्र के ऐतिहासिक फैसले – भगत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा की किसानों के हित में केंद्र सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। विपक्षी भले ही किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर लें, लेकिन केंद्र के एतिहासिक निर्णय किसानों की दशा और दिशा सुधारने में अहम साबित हो रहे हैं। रायपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगत ने कहा कि किसानों को आज विपक्ष के झूठ फरेब से बचने की जरूरत है। अब बिचौलिये भी समाप्त हो रहे हैं। नीम कोटेड यूरिया लाकर सरकार ने चोरी को खत्म कर दिया। आज यूरिया के लिए…
-
अंतिम चरण में पहुंची कोरोना वैक्सीन की तैयारी-28-29 को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
भारत में किसी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिली है, लेकिन वितरण की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन वितरण व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को चार राज्यों में इसका पूर्वाभ्यास कराने जा रहा है। इस दौरान वैक्सीन के कोल्डचेन से लेकर लोगों के लगाने तक की सारी प्रक्रिया की जांच की जाएगी, ताकि असली वैक्सीन के वितरण के दौरान कोई दिक्कत न आ सके | स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वितरण व्यवस्था के रिहर्सल के दौरान कोल्डचेन में टीका – आपूर्ति, जांच रसीद, वैक्सीन के उत्पादन से टीका लगने तक की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी को बने…
-
सैलानियों को नैनीताल आने पर कोई रोक टोक नही
शीतकालीन पर्यटन सीजन व नववर्ष के लिए नैनीताल में आने वाले पर्यटकों के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ने बताया कि सैलानियों के आवाजाही पर कोई रोक-टोक नही है। कोरोना संक्रमण बचाव हेतु पर्यटकों की नैनीताल आने वाले मुख्य सड़क मार्गो एवं पार्किंग स्थलों में थर्मल स्कैनिंग एवं कोविड जांच की जायेगी। पार्किंग व्यवस्थाओ का अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया ने सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। गत दिनों जिलाधिकारी ने शीतकालीन पर्यटन पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित पार्किंग फ्लैट्स, मेट्रोपोल पार्किंग स्थल फुल होने के बाद वाहनों को रूसी बाईपास, नारायणनगर व पाईन्स में पार्क कराने हेतु…
-
विज्ञापनों तक सिमटी सरकार की योजनाएं , धरातल पर कुछ भी नही !
कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत के बयान “ ज़ीरो टालरेंस से राज्य में सुशासन की पहल” पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने चश्मे के नंबर की जाँच कराएँ, जिन्हें अपने चश्मे से कुशासन सुशासन दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रहा कि स्कूलों में सत्र 2020-21 समाप्ति को है और आज तक भी कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम के तहत स्कूलों में प्रवेश नही मिला हैं। कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों का रोज़गार छिन गया व बढ़ती बेरोज़गारी मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रही।हरिद्वार में ग्यारह वर्षीय मासूम…