खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    2020 की 20 बड़ी घटनाएं, जो हमेशा रहेंगी याद

    साल 2020 अब विदा लेने की तैयारी कर चुका है। अब यह महज एक नंबर बनकर रह जाएगा, लेकिन बीते 365 दिन के दौरान हुईं घटनाएं शायद ही कभी भूली जाएं। इस रिपोर्ट में हम ऐसी ही 20 घटनाओं से आपको रूबरू  कराते  है  जिन्होंने 2020 के दौरान हमें हंसाया तो रुलाया भी राम मंदिर के शिलान्यास ने धार्मिक हर्ष को चरम पर पहुंचाया तो कोरोना के खौफ के बीच कभी मरकज तो कभी तबलीगी जमात चर्चा में रही। इस बीच सैकड़ों किलोमीटर तक पैदल जाते प्रवासियों का दर्द काफी सालो ताल मन में रहेगा  दरअसल, साल 2020 की शुरुआत सीएए और एनआरसी के विरोध के साथ हुई थी, लेकिन…

  • उत्तराखंड,  पिथौरागढ़

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते गंगोलीहाट 48 घंटे के लिए बंद

    गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के सामने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्र को बंद रखने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद नगर पंचायत को 23 से 24 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हो गया है। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद 23 से 24 दिसंबर तक क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानें, होटल, बैंक, पोस्टऑफिस बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत के…

  • अंतर्राष्ट्रीय 

    इस्राइल-बजट पारित नहीं होने से गिरी नेतन्याहू सरकार

    इस्राइल में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता से संकट पैदा हो गया है। इस्राइल की संसद को फिर से भंग कर दिया गया है। इस्राइली संसद द्वारा बजट पारित करने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार गिर गई है। अब देश दो साल में चौथे आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है। इस्राइल में चौथे आम चुनाव अगले साल 23 मार्च को हो सकते हैं। यह 2019 के बाद से चौथा चुनाव होगा। बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी गठबंधन सरकार के साथी, ब्लू और व्हाइट नेता बेनी गैंट्ज ने अपनी सात महीने पुरानी सरकार के पतन के लिए एक दूसरे को दोषी ठहराया है।नेतन्याहू ने कहा, ‘ब्लू और…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड : शनिवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना

    उत्तराखंड में फिलहाल मौसम ने राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा। शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश भीषण सर्दी की चपेट में था। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जैसे जिलों में कोहरे व ठण्ड के कारण  स्थिति  बहुत ख़राब रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम राहत देगा। तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य मौसम…

  • धर्म ,  विशेष खबर 

    सांसारिक बंधनों से मुक्तिके लिए खास है मोक्षदा एकादशी- आचार्य शुभाष जोशी

     आचार्य शुभाष जोशी ने बताया कि 25 दिसंबर को  मोक्षदा एकादशी मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत करने से प्राणी सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है एवं नरक में गए पितरों को इस व्रत के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पाण्डु पुत्र अर्जुन को   गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस तिथि को गीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। क्यो खास होती है एकादशी हिन्दू  धर्म में प्रत्येक महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत, स्नान, दान आदि के लिये बहुत शुभ फलदायी माना गया है।…

error: Content is protected !!