-
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अगले सत्र से पीजी (जनरल सर्जरी) की मान्यता को एमसीआई का इनकार
उत्तराखंड के मुख्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अगले सत्र से पीजी (जनरल सर्जरी) में दाखिले नहीं होंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने जनरल सर्जरी की पीजी की नौ सीटों पर मान्यता देने से इनकार कर दिया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने जून में मान्यता के लिए निरीक्षण किया था। टीम ने 26 जून 2020 को अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में साफ कहा है कि विभाग में तीन असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन सीनियर रेजीडेंट की कमी है। साथ ही किसी भी संकाय सदस्य ने निरीक्षण के समय पब्लिकेशन से संबंधी कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इसे देखते हुए एमसीआई ने अगले सत्र के लिए जनरल सर्जरी…
-
सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा अटल जी का जन्म दिवस
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध मे मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश द्वारा वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश भर के जिलाधिकारियो को व्यवस्थित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए व्यापक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर कोविड 19 के दिशा निदेशो का अनुपालन करते हुये मास्क, सेनिटाइजर तथा आक्सो मीटर की व्यवस्थायें भी बनाई जांए। इस अवसर पर पीएम किसान के अन्तर्गत 18 हजार करोड की धनराशि 9 करोड किसान भाईयों एवं बहनांे के खातों मे हस्तान्तरित की जायेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सुशासन दिवस के…
-
लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक; जानिए क्यो
इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसलिए अगर आपको कोई कार्य निपटाना है, तो बैंकों की छुट्टियों के बारे में अवश्य जान लें। बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में इस हफ्ते आपकों बैंकों से जुड़ा कोई कार्य करना है, तो उसे गुरुवार तक ही निपटा…
-
हल्द्वानी बचीधर्मा गाँव – क्या हाथी मारा गया ?
उत्तराखंड में पिछले 5 सालो में कुल 171 हाथीयों की मौत हुई , जबकि इस साल अक्टूबर तक 22 हाथीयों की मौत हो चुकी है , 2019 में 24 हाथीयों की मौत हुई , समूचे उत्तराखंड में जहां जहां पर एलिफेंट कॉरिडोर है , उन्ही क्षेत्रों में हाथियों की अक्सर मौत होती है ,और उसके बाद आरोपी प्रत्यारोप का दौर चलता है जांच विठाई जाती है फिर मामला खत्म हो जाता है , बेजुबान मारा जाता है और किसी को कोई फर्क नही पड़ता , ग्रामीण इलाके के लोग भी हाथियों के उत्पात से बचने के लिए खेतों में करंट या अन्य तरीके अपनाते हैं जिससे उनकी फसल बची रहे ,…
-
उत्तराखंड – आज से हिमपात और बारिश के आसार
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में ऊँची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही निचले इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हिमपात और बारिश हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भले ही बादल छाए हों, लेकिन न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बीते रोज प्रदेश में ऊधमसिंहनगर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।…