खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • नैनीताल

    कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या

    हल्द्वानी – नगर चौकी क्षेत्र के करायल चतुर सिंह में आज 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला हीरा देवी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया , पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया की वृद्ध महिला के परिवार में उसके पति के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं सभी आपस में तनाव में रहते थे और एक दूसरे से किसी की खास बातचीत नहीं होती थी और सभी अपने कमरों में अलग-अलग रहा करते थे, आरोपी छोटे बेटे को उसकी मां अक्सर ताने मारती थी जिस पर वह काफी नाराज रहता था, कल देर रात…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    उत्तराखण्डियों को मिले वन सम्पदा का हक हकूक –किशोर उपाध्याय

      उत्तराखंडियों को वनों पर उनके पुश्तैनी हक-हकूक और अधिकारों के लिये संघर्षरत ‘उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस’ ने संगठन को मजबूत करने के लिये अपने संगठनात्मक ढाँचे की संरचना को स्वरूप देना शुरू कर दिया है। वनाधिकार आन्दोलन के प्रणेता व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य को बने हुये 21 वाँ वर्ष लग गया है, लेकिन उत्तराखंडियों की स्थिति सुधरने के बजाय और खराब होती जा रही है और उसका सबसे बड़ा कारण हमारे जल, जंगल और जमीन पर हमारा अधिकार न होना है। जंगल हमारे जीवन थे, वे हमसे छीन लिये गये, और क्षतिपूर्ति के रूप में हमें ठेंगा दिखा दिया…

  • नैनीताल

    कोविड नियमों के उल्लंघन पर तीन होटल संचालकों का  कटा चालान – जानिए क्या है मामला

    नैनीताल – नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को लेकर होटलों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मालरोड और मल्लीताल में होटलों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। नगर के तीन होटलों में कोविड नियमों का पालन नहीं होने पर एसडीएम विनोद कुमार ने संचालकों को फटकार लगाते हुए 10-10 हजार का चालान किया। एसडीएम ने मालरोड स्थित डोमिनोज, सूर्या होटल एवं ए-कम होटल में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की है। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए…

  • उत्तराखंड

    Uttarakhand- देवभूमि की सियासत में आप की बिसात

    उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।  कुमाऊं के दौरे के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार व देहरादून में बैठकें कीं। उन्होंने  पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ ही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग और शिक्षाविदों से मुलाकात की, उससे माना जा रहा है कि पार्टी इनके जरिये अपनी   नीति स्पष्ट कर आमजन तक अपनी पहुंच बनाने की तैयारी में है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की यह पहली राजनीतिक पारी नहीं है। इससे पहले भी वह 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। तब उनका …

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    नैनीताल में खिल रही है चटख धूप, हल्द्वानी में हाड कपा देने वाली ठण्ड

    हल्द्वानी – नैनीताल और इसके आसपाप के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली हुई है। ऐसे में यदि आप भी धूप का आनंद लेना चाहते हैं तो चल आइए पहाड़।  नैनीताल पहुंचे अधिकांश सैलानी सुबह दस बजे के बाद होटलों से बाहर निकलकर जमकर धूप का आनंद ले रहे हैं वहीं स्थानीय लोग भी रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद छतों में बैठकर धूप सेंकते देखे जा सकते हैं। नैनीताल में ठंड का प्रकोप केवल सुबह और शाम ही है, जबकि रात में पाला पड़ने के कारण तापमान दिन की अपेक्षा काफी कम है। हल्द्वानी सहित नैनीताल के तराई  भाबर के क्षेत्रो में हाड कपा देने वाली ठण्ड  पड़ रही…

error: Content is protected !!