खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    टिहरी गढ़वाल के समाज कल्याण अधिकारी को हटाया गया

    अंतरधार्मिक विवाह को प्रोत्साहन देने वाले टिहरी गढ़वाल के समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को आखिरकार सरकार ने हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि गत 18 नवम्बर को टिहरी के जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्ड़ियाल ने एक पत्र जारी किया था। जिसमें अंतरजातीय विवाह करने पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में पचास हजार रूपए की धनराशि दिए जाने का उल्लेख किया गया था। इस प्रकरण पर सोशल मीडिया में हो हल्ला मचने के बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासन को इस मामले की जाँच के आदेश दिए थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    इस चिड़ियाघर में जानवरों के लिए रहने खाने की बिशेष व्यवस्था

    उत्तरभारत इन दिनों सर्दी की चपेट में है, उत्तराखंड के नैनीताल में सर्द हवा आम आदमी के लिए मुसीबत बनी हुई है , कडकडाती ठंड चिडियाधर के जानवरों को भी सता रही है। नैनीताल जू के इन जानवरों को ठण्ड का अहसास ना हो इसके लिये जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास व्यवस्था की है। दिन में तो मौसम जितना खुशगवार है रात में उतनी ही ज्यादा ठण्ड पड रही हैं। आम आदमी के साथ वन्य जीव भी ठंड से परेशान है। दिन में ये जानवर धूप का आनन्द उठा रहे है तो सर्द रातों की ठंडक इन बेजुबानों को परेशान किये हुए है , जू प्रशासन कई उपाय…

  • उत्तराखंड

    दुखद -पाकिस्तानी गोलीबारी में देवभूमि का लाल शहीद

    उत्तराखंड के लिए सीमा से  एक दुखद खबर  है। देश के लिए एक और देवभूमि के लाल ने शहादत दी है। जानकारी के मुताबिक, जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर के उल्‍लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए हैं। वह 16 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन।  एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है, वहीं उन्हें खोने का भी…

  • नैनीताल

    कोटाबाग़ में होगा एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन- जानिए कब

    हल्द्वानी  कोटाबाग क्षेत्र में  पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से 26 से 30 दिसंबर तक एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने  आयोजन को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एडवेंचर फेस्टिवल मेें पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, एमटीवी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वॉक, पैरा मोटरिंग, रॉक क्लाइंबिंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वॉक, विलेज टूर, बर्ड वॉचिंग के साथ अन्य साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य की कमियां दुरुस्त की जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। कॉलेज परिसर…

  • उत्तराखंड

    भीड़ भाड़ वाले आयोजनों पर सख्त फैसला ले सकती है सरकार

    उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दर बढ़ने की आशंका से  सरकार विवाह सहित अन्य आयोजनों में अधिकतम लोगों की मौजूदगी के नियम में बदलाव कर सकती है। शनिवार को जिलाधिकारियों से बातचीत के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। अभी तक आयोजनों में 200 लोगों की सीमा है और एमएचए की गाइडलाइन के मुताबिक राज्य सरकार इस सीमा को 100 तक कर सकती है। वहीं कोरोना मामलों के बढ़ने की स्थिति में अगर कंटेनमेंट जोन बनते हैं तो सरकार ऐसे क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया व कतिपय टीवी चैनलों पर चल रहीं राज्य में 29 नवंबर से लॉकडाउन की खबरों को अफवाह…

error: Content is protected !!