-
हिमालयी क्षेत्रोें में हिमपात होने के बाद तराई-भाबर में भी ठंड बढ़
उच्च हिमालय में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंची चोटियों में हिमपात जारी रहा। पिछले 2 दिन से मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में मौसम खराब हो गया था। मुनस्यारी में हिमकण गिरे और वर्षा हुई । सोमवार को पूरे जिले भर में आसमान बादलों से घिरा रहा। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में नंदा देवी से लेकर ओम पर्वत तक की चोटियों में लगातार हिमपात जारी है। मुनस्यारी में दिन का न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।हिमालयी क्षेत्रोें में हिमपात शुरू होने के बाद तराई-भाबर में भी ठंड बढ़ गई है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ की चोटियों पर रह रहकर हो रहा है। पश्चिमी…
-
(अच्छी खबर) ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड मे अपना एड्रेस; जानिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति की पहचान या पते के सबसे मान्य दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड में एड्रेस का सही होना बहुत जरूरी होता है। इससे बैंक में खाता खुलवाने, नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेने, नया सिम कार्ड खरीदने, नया गैस कनेक्शन लेने, बिजली का कनेक्शन लेने जैसे बहुत से कार्यों में जरूरत रहती है। अगर आपका एड्रेस अपडेटेड नहीं है तो आपको इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप महज कुछ स्टेप्स में Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेजों की एक सूची दी है, जिसके जरिए आधार कार्ड में…
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लेंगे राजनीति से सन्यास – जानिए कब
सोशल मीडिया में हरीश रावत ने लिखा है कि # त्रिवेंद्रसरकार के एक काबिल #मंत्री जी ने जिन्हें मैं उनके राजनैतिक आका के दुराग्रह के कारण अपना साथी नहीं बना सका, उनकी सीख मुझे अच्छी लग रही है। मैं #संन्यास लूंगा, अवश्य लूंगा मगर 2024 में, देश में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संवैधानिक लोकतंत्रवादी शक्तियों की विजय और श्री #राहुलगांधी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यह संभव हो पायेगा, तब तक मेरे शुभचिंतक मेरे संन्यास के लिये प्रतीक्षारत रहें। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे 2024 में राजनीति से संयास ले लेंगे ।
-
स्वामी विवेकानन्द की तपस्थली काकड़ीघाट- जानिए क्यों है विशेष
देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म का केंद्र है लेकिन यहां पर कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर सकारात्मक ऊर्जा का भंडार है ऐसी ही एक जगह है काकडी घाट , जहां पर स्वामी विवेकानंद को अद्भुत ज्ञान की प्राप्ति हुई थी जिस ज्ञान को उन्होंने देश ही नही विदेशों में भी फैलाया , काकडी घाट स्थित कर्कटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पीपल के पेड़ के नीचे उनको दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी । यूं तो पूरा उत्तराखंड देवभूमि के नाम से जाना जाता है यहां कण कण में ईश्वरीय शक्ति विराजमान हैं ,लेकिन कुछ जगहों पर ज्ञान की अविरल धारा आज भी बह रही है , नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के…
-
धारचूला और झूलाघाट के अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल नेपाली नागरिकों के लिए आज खुलेंगे
नेपाल के उच्च हिमालयी गांवों के माइग्रेशन में नीचे आ रहे ग्रामीणों के नेपाल जाने और नेपाल के आठ सौ भारत से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स के लिए सोमवार को भारत-नेपाल को जोडऩे वाले धारचूला और झूलाघाट पुल खुलेंगे। दोनों स्थानों पर नौ घंटे पुल खुले रहेंगे। नेपाल के व्यास गांवपालिका के छांगरू और टिंकर गांव के ग्रामीणों के भारत के रास्ते माइग्रेशन के लिए नेपाल सरकार ने भारत से धारचूला पुल खोलने का अनुरोध किया था। दोनों देशों के प्रशासन अपने -अपने गृह मंत्रालय के आदेश पर सुबह आठ बजे पुल खोलेंगे। झूलाघाट पुल प्रतिदिन सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त्त आठ सौ…