-
साहसिक पर्यटन से वर्षभर रोजगार : महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड सर्वाधिक उपयुक्त स्थल है है राज्य में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएं। सरकार द्वारा भी साहसिक पर्यटन को इसी मकसद से बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय निवासियों को सालभर रोजगार मिल सके राफ्टिंग, क्याकिंग व पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए पर्यटन विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनके सुनियोजित विकास को प्रयास चल रहे हैं।
-
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोनावायरस कोविड-19 पॉजिटिव आई है उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह एसिस्टमैटिक है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है और उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया है राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने निवेदन किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में पिछले दिनों आए हैं वह सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।
-
गोपाष्टमी पर रामगंगा गोशाला में हुई गायों की पूजा
मुरादाबाद। रविवार को गोपाष्टमी के मौके पर मिलन विहार स्थित कान्हा गोशाला केंद्र में हवन हुआ तत्पश्चात गायों को तिलक लगाकर उनकी पूजा की गई और हरा चारा खिलाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। संतोष नायर ने बताया कि गोपाष्टमी हर साल धूमधाम से की जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम को विस्तृत रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया की कान्हा गौशाला केंद्र पूर्ण रूप से निजी है। ट्रस्ट के लोग ही गोशाला को संचालित करते हैं।
-
प्रशासन सख्त-8 बजे बाद नहीं खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान – कोरोना इफेक्ट
रुड़की – कोविड 19 मामलो में लापरवाही को देखते हुए अब प्रशासन काफी सख्त हो गया है, नियमो का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ आज से प्रशासन कड़ी कार्यवाही करने जा रहा है, जिसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ एक बैठक भी की है , जिसमे रात आठ बजे के बाद दुकान खोलने पर कार्यवाही करने की बात तय की गई है। आपको बता दे की कई राज्यों में कोरोना की दोबारा से दूसरी लहर और क्षेत्र में बढ़ते मामलो को लेकर प्रशासन ने तय किया है कि रात के आठ बजे के बाद शहर में कोई दुकाने नहीं खुलेगी और सभी दुकानदार मास्क लगाएंगे साथ ही ग्राहकों…
-
किसानो के फसल का भुगतान करने में असफल राज्य सरकार
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार की दीन दयाल किसान कल्याणकारी योजना महज़ मीठा ज़हर बताया है, इससे किसान का क़र्ज़ बढ़ेगा क्योंकि सरकार किसान की कृषि पैदावार को ख़रीदने में विफ़ल रही है। बिना ब्याज का ऋण सुनने में अच्छा लग रहा है मगर जब किसान अपनी फ़सल ही नही बेच पाएगा तो मूल ऋण जो फ़सल पेदा करने में खर्च किया गया उसको कैसे चुकाएगा। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश कि सरकार 48 घण्टे से एक सप्ताह के भीतर रबी व ख़रीफ़ फ़सल का किसानो को भुगतान करे के बावजूद सरकार ने आज 39 दिन बाद भी किसानो की ख़रीफ़ फ़सल का भुगतान नही किया। इससे…