खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    हल्द्वानी मे मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन – नेताजी के दीर्घायु की कामना

    हल्द्वानी में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जनप्रिय नेता मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की , साथ ही मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए कहा कि नेता जी के आशीर्वाद से सपा कार्यकर्ता मिलकर सामाजिक न्याय और संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति कृत संकल्प है , इस मौके पर सपा प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद , जियाउद्दीन कुरेशी , जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल कवी, लाइक अहमद , मोहम्मद आमिर , चांद बाबू , जुनैद…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में अगले चार दिन ख़राब रह सकता है मौसम बारिश-बर्फबारी के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड  में आज से मौसम करवट बदल सकता है। अगले कुछ  दिन कड़ाके की ठंड परीक्षा ले सकती  है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मुनस्यारी  में चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है।  उत्तराखंड में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। यहां दिन के समय चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दून में भी…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में दिल्ली से आ रहा कोरोना – त्रिवेंद्र

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि जिस तरह चीन से पूरी दुनिया में कोरोना फैला है। उसी तरह अब दिल्ली से उत्तराखंड की ओर कोरोना बढ़ रहा है। ऐसे में जो भी लोग उत्तराखंड की ओर आ रहे है अथवा दिल्ली की ओर जा रहे उन्हें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना के  बढ़ते हुए मामलों से  प्रदेश सरकार   चिंतित है। विशेष रूप से दिल्ली में जिस तरह से कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे बाद रही  हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर  चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री…

  • उत्तराखंड

    सीएम ने किया योजनाओं का शुभारंभ

    सूबे की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रुद्रपुर में दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना का शुभारम्भ किया । इसके अलावा सीएम ने जिले की 43 अन्य योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास भी किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत आज एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत की और 2578 लाख की योजनाओं का लोकार्पण ओर 9444 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया । कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए सहकारिता विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में 19 किसानों को तीन लाख का बिना ब्याज का ऋण दिया गया जबकि 3 किसानों को तीन कृषि…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    लव जिहाद कतई बर्दाश्त नही -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

    रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है .. मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद की आड़ में संप्रदायिकता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि सरकार राज्य में किसी भी तरह का तनाव ना हो इसके लिए प्रतिबद्ध है। लव जिहाद की आड़ में आतंकवाद फैलाने वाले ऐसे लोगो के खिलाफ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को रोकने के लिए सरकार द्वारा धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जा रहा है। इसमें ऐसे लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी जो छल क्षम तरीके से शादी विवाह करते…

error: Content is protected !!