-
दुग्ध भवन परिसर आग से लाखों का सामान ख़ाक
रुद्रपुर – शहर के दुग्ध भवन परिसर में आग से लाखों का सामान खाक हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में करीब 40 लाख रुपये की नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शांतिपुरी नंबर दो स्थित दुग्ध भवन परिसर में देवेंद्र रौतेला पुत्र बहादुर सिंह ने गोदाम किराए पर लेकर टेंट हाउस का सामान रखा है। मंगलवार देर रात्रि अचानक गोदाम में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। भवन परिसर में ही उमेश चंद्र जोशी पुत्र जाट दत्त भी किराए पर…
-
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट के बादल, जानिए क्या है मामला
नगर पालिका परिषद खटीमा में पिछले वर्ष पर्यावरण मित्रों की नियुक्तियां हुई थीं। इनमें अनियमितताएं बरते जाने की आई शिकायतों के बाद शासन ने ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। खटीमा के तहसीलदार और उपकोषाधिकारी से कराई गई जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में इसके लिए प्रथम दृष्ट्या पालिकाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए पालिकाध्यक्ष को शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसके फलस्वरूप नगर पालिका परिषद खटीमा की अध्यक्ष सोनी राणा की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इस सबको देखते…
-
कोरोना के निवारण के लिए हुआ बगुलामुखी महायज्ञ का आयोजन
कोरोना बीमारी के हाहाकार से पूरा विश्व हलकान है , भारत मे भी कोरोना का आंकड़ा लाखों में है , इसी त्रासदी के चलते आज रूड़की में श्री कृष्ण वैदिक संस्थान में आचार्य लोकेश शास्त्री ने संक्रमण दोष निवारण को लेकर बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जिसमें अर्चक महासभा के अध्यक्ष आचार्य रजनीश शास्त्री,उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल व दर्जनों पुरोहितों ने महायज्ञ में आहुति दी और देश में संक्रमण से मुक्ति की कामना की। कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने भी यज्ञ में आहुति दी। आचार्य लोकेश शास्त्री ने कहा कि उनके संस्थान पर आज पुरोहितों ने महायज्ञ किया है जिसमें जनप्रतिनिधियों व शहर के लोगों…
-
दिल्ली में एक बार फिर कोरोना का कहर – हर घंटे चार लोग तोड़ रहे दम
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से पांचवीं बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। 99 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, वहीं 3797 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में 50 फीसदी कम जांच होने की वजह से संक्रमित मरीज भी कम आए। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 29,821 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 12.73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। वहीं, 3560 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। बीते 10 दिन में कोरोना वायरस से मृत्युदर भी बढ़कर 1.35 फीसदी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,89,202 हो चुकी है। इनमें से…
-
बद्रीनाथ धाम में योगी की सौगात- अब दिव्यांग यात्रियो को भी मिलेगी सुविधा
बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का हुआ शिलान्यास , चार हजार वर्गमीटर भूमि में बनेगा यूपी पर्यटन आवास गृह , बद्रीनाथ धाम आने वाले पर्यटकों को मिलेंगी उच्च स्तरीय आवासीय एवं खानपान की सुविधाएं ,11 करोड़ रुपये की लागत से पहाड़ी शैली में बनेगा यूपी पर्यटन आवास गृह । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया ,बद्रीनाथ धाम पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने यहां आवास गृह का शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। बद्रीनाथ में हेलीपैड व राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर…