खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    मतदाता सूचि में पंजीकरण व नाम पते में सुधार – तारीखे घोषित

    विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जारी की , जिसमे नए मतदाता अपने बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कर सकते है, वही मतदाता अपने नाम व पते में भी सुधार करवा सकते है,राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड के दोनों मंडलों में कमिश्नरो को प्रेक्षक नियुक्त किया गया, 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक मतदाता अपने दावे या आपत्तियां जमा कर सकते है, इसके साथ ही 15 दिसम्बर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक दावे ओर आपत्तियों पर सुनवाई होगी, 6 जनवरी 2021 से 14 जनवरी 2021 तक बीएलओ निर्वाचक नामावली के सत्यापन करेंगे,…

  • उत्तराखंड

    जी एम रेल का काठगोदाम दौरा – ऐसे बनेगा उत्कृष्ट रेलवे स्टेशन

    काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का   निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था दिखने पर नाराजगी भी जाहिर की साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को एक महीने के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि काठगोदाम देश के साफ स्वच्छ और सुंदर रेलवे स्टेशनों में से एक है और इसे और बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिन पर जल्द कार्य शुरू होगा. इसके अलावा काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर जीएम ने कहा कि जल्द कोरोनावायरस कोविड-19…

  • उधम सिंह नगर

    सगे भाइयो ने ही लूटी बहन की शादी जी ज्वैलरी जानिए क्या है मामला

    लालकुआं के नगीना कॉलोनी में युवती को घर में बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की नगीना कॉलोनी की नसीमा बानो पत्नी सिराज अली ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लाखों की नगदी व जेवरात की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए खुलासा किया है और इस घटना को पीड़िता के दोनों बेटो ने ही अंजाम दिया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया कि वादी नसीमा बानो अपने पति के साथ अपनी लड़की रेशमा के लिए रिश्ता…

  • रुद्रप्रयाग

    केदारनाथ में ही फंसे रहे सीएम योगी व रावत,  गौचर में किया रात्रि प्रवास

    भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ में आठ घंटे फंसे रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मंत्रीगण व अधिकारी शाम पौने पांच बजे हेलीकॉप्टर से गौचर  गए। खराब मौसम के कारण गौचर में  आईटीबीपी कैंप में रात्रि प्रवास के  उपरांत आज मंगलवार को मौसम साफ रहने पर ही बदरीनाथ जाएंगे। सोमवार को तड़के से ही केदारनाथ में तेज बर्फबारी होती रही। सुबह 8.30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंदिर मार्ग पर बाबा की डोली के साथ गए।  डोली को विदा करने के बाद…

  • उत्तरकाशी,  उत्तराखंड

    बर्फबारी के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम

    द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए प्रातः  8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद थे। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेंगे, जबकि 18 को बाबा केदार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ…

error: Content is protected !!