पर्यटन कारोबारियों को आर्थिक सहायता दे राज्य सरकार — खजान गुड्डू
पहाड़ो में इस साल भी पर्यटन ब्यबसाय पटरी से उतर चुका है, इस समय पर्यटन को अपने चरम पर होना चाहिए था लेकिन कोविड के चलते पर्यटन कारोबार घाटे की तरफ़ जा चुका है,पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक इस साल पर्यटन कारोबार से जुडी उम्मीद टूट गयी है तो सरकार को विपक्ष ने आड़े हाथों लेते हुए कहा है की सरकार कोविड गाइडलाइंस का सही रूप से पालन नही करवा पा रही है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू के मुताबिक अप्रैल, मई और जून तीनो महीनों में पर्यटन का कारोबार अपने चरम पर रहता था लेकिन पहाड़ो में जैसे सब कुछ थम सा गया है..लेकिन ये वाला सीजन गया तो पर्यटन कारोबार के लिहाज से कुछ नही बचता, उम्मीद की जा रही थी की पिछले साल के नुकसान की भरपाई इस साल के पर्यटन ब्यबसाय से हो पायेगी
लेकिन पर्यटन कारोबार पर जैसे संकट के बादल छा गये, लेकिन हालात ऐसे है की ना काम किया जा सकता है ना ही उसको बढ़ाया जा सकता है, कोविड के मामलों को बढ़ता देख पर्यटन वाली जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हकीकत यह है की जो लोग पर्यटन कारोबार पर ही निर्भर रहते थे उनको खासा नुकसान हुआ है…सरकार को होटल, रेसॉर्ट कारोबारियों को बिजली के बिल में छूट, टैक्स में छूट देने पर विचार करना चाहिए क्योंकि जब सीजन ही ठप हो गया हो तो ब्यबसाई बिल की भरपाई कहाँ से करें, लिहाज़ा सरकार को होटल, रेसॉर्ट कारोबारियों की आर्थिक तौर पर सहायता करनी चाहिये।
One Comment
Vijendra
yes sarkar ko madet kari chahiy