खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    अब हल्द्वानी में भी रुकेगी जनशताब्दी ट्रेन

    इज्जतनगर रेल मंडल ने काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस अब हल्द्वानी स्टेशन पर भी रुकेगी। अब तक यह ट्रेन काठगोदाम से चलकर लालकुआं रुकती है। हल्द्वानी से लालकुआं की दूरी 16 और काठगोदाम की छह किलोमीटर है। ऐसे में हल्द्वानी के यात्रियों को नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए लालकुआं या काठगोदाम जाना होता था। इससे उनका ज्यादा धन व समय खर्च होता था। अब रेलवे प्रबंधन ने ट्रेन का ठहराव हल्द्वानी में करने के आदेश दिए हैं। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में जिला प्रशासन के आदेश पर ट्रेन का हल्द्वानी स्टेशन पर ठहराव बंद किया गया था।…

  • उत्तराखंड,  राष्ट्रीय

    किसने बनाया आरोग्य सेतु एप? सरकार को नहीं जानकारी

    कोरोना संक्रमण की ट्रेसिंग के लिए बनाया गया आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की तरफ से आवश्यक टूल करार देते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ इसे एक बड़ा हथियार माना गया। हजारों भारतीयों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। लेकिन, अब इस ऐप को आखिर किसने बनाया इस बात पर सस्पेंस पैदा हो गया है। एक तरफ जहां आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह कहा गया है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से तैयार किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सूचना के अधिकार के तहत दिनों ने इस बात से इनकार किया है आखिर इस ऐप को किसने डेवलप किया। एनडीटीवी…

  • उत्तराखंड,  शिक्षा

    एसओपी से सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बड़ाई चिंता

    दो नवंबर से स्कूल खोलने को लेकर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य ज्यादा चिंतित हैं। सरकार ने सभी स्कूलों को अपनी-अपनी एसओपी बनाने के जो निर्देश दिए हैं, उसे लेकर स्कूल परेशान हैं। एक ठोस और कारगर एसओपी बनाने में स्कूलों के पसीने छूट रहे हैं। अब तक किसी एक भी स्कूल ने इस पर काम शुरू नहीं किया है। बच्चों को संक्रमण होने पर कार्रवाई से प्रिंसिपल डरे हुए हैं। सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि सोमवार को उन्हें एसओपी मिली है। वो भी काफी बड़ी है। उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। स्कूल खुलने से लेकर बंद होने, पढ़ाई के घंटे, कितनी देर का पीरियड…

  • उत्तराखंड

    हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को देंगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती –बंशीधर भगत

    प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के बाद हरिद्वार पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बड़ा बयान दिया है , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि आरोप गंभीर हैं , लिहाजा इस मामले में अब हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। बंशीधर भगत हरिद्वार में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में भाजपा के 26 मंडलों का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ है। जिसके उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बतौर मुख्य प्रवक्ता शिरकत की , 4 नवंबर तक चलने…

  • उत्तराखंड

    खाते है पिज्जा तो हो जाइए सावधान , कहीं आपके साथ ऐसा न हो जाय

    रूड़की में डोमिनोज पिज्जा की ओर से होम डिलीवरी ऑर्डर देने पर एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। डोमिनोज ने वेज पिज्जा की जगह नोनवेज पिज्जा डिलीवर कर दिया जिसे लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि पिज्जा वापस करने गए कस्टमर से भी पिज्जा कम्पनी के कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए छीना झपटी की , मामले में कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आपको बता दें कि साकेत कॉलोनी निवासी एक कारोबारी ने नवरात्रों के बाद दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित डोमिनोज पिज्जा से ऑनलाइन वेज पिज्जा ऑर्डर किया था। पिज्जा ब्वॉय ऑर्डर लेकर उनके घर पहुंचा। इसके बाद उनकी बेटी ने पैकेट खोला तो उसमें नोनवेज…

error: Content is protected !!