-
मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का राजभवन कूच
देहरादून, जेएनएन। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से झारखंड घूसकांड मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीबीआइ जांच के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता व पदाधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन के लिए कूच किया। विरोध रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें और सरकार सीबीआइ जांच की अनुमति दे। ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रो दिया। जहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई।…
-
जलाओ दिए पर ध्यान रहे इतना कि गरीब का घर भी रोशन रहे
कोटाबाग/कालाढूगी- 29 अक्टूबर (सूचना) .विकास खण्ड कोटाबाग की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही रंगीन बल्बों की झालरें (एलईडी) इस बार दीपावली के मौके पर लोगों के घरों को रोशन करेंगी। सस्ती एवं टिकाऊ झालरों का उत्पादन महिला कलस्टर लेबल फैडरेशन के तहत कार्यरत 14 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिसके जरिये 40 महिलाओं को रोजगार मिला है। झालरों का निर्माण एलईडी ग्रोथ सेन्टर के जरिये हो रहा हैै। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि इस ग्रोथ सेन्टर का शुभारम्भ विगत जुलाई माह मे हुआ था। चार माह के अन्तराल में महिलाओं द्वारा झालर बनाकर एवं उनकी ब्रिकी से लगभग दो लाख की…
-
उत्तराखंड किसान कांग्रेस में नंदन दुर्गापाल को मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र एवं समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड किसान कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने हेमवती नंदन दुर्गापाल को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है गन्ना किसानों की समस्याएं हों या फिर धान व गेहूं की फसल की सरकारी खरीद को लेकर चलने वाले आंदोलन इसके अलावा किसानों के हक हकूक उनके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं…
-
देहरादून- CM ने त्योहारी सीजन व स्कूल खोले जाने को लेकर जिला अधिकारियों को दिए ये निर्देश
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए बैठक लेकर त्योहारों के समय में लोगों को और भी सजग रहने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए अनुशासित तरीके से पैदल मार्च कर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर से 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं स्कूलों में शुरू होंगी, ऐसे में स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों पर वॉल पेंटिंग करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीलॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी आदि अधिकारी मौजूद…
-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है ,नैनीताल हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है , सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट इस फैसले की समीक्षा करेगा , उसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी , तब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।