खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिंगौड़ा जोन का नाम बदला, अब इस नाम से होगी बुकिंग

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन का नाम बदलकर गर्जिया जोन कर दिया है। इस नए जोन का प्रवेश द्वार भी गर्जिया से कर दिया गया है। नए जोन के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहली नवंबर से शुरू हो जाएगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए सीटीआर प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन विकसित किया। इसे सीटीआर के बफर जोन में बनाया गया है। एनटीसीए और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से इस नए जोन की अनुमति मिलने के बाद सीटीआर प्रशासन अब 15 नवंबर से इस जोन को शुरू कर रहा है। पहले इस जोन का नाम रिंगौड़ा रखा गया था और जोन का…

  • अल्मोड़ा 

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने की वार्डन की धुनाई

    अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को हॉस्टल वार्डन का काम देख रहे एसोसिएट प्रोफेसर और एक जूनियर रेजीडेंट के बीच विवाद हो गया। इस पर प्राचार्य के बीच-बचाव के बाद कुछ देर मामला शांत हुआ। लेकिन इसी बीच एक दर्जन से अधिक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर वहां पहुंच गए और उन्होंने वार्डन की जमकर धुनाई कर दी। बाद में दोनों मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित पुलिस चौकी पहुंचे, जहां काफी देर बहस और के बाद समझौता हो गया। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत एक डॉक्टर पिछले दिनों छुट्टी पर गए थे। पता लगा है कि इनके स्थान पर कोई दूसरे रेजीडेंट डॉक्टर चार…

  • उत्तरकाशी

    स्वरोजगार को मशरूम उत्पादन का लिया प्रशिक्षण

    उत्तरकाशी नौगांव : विकासखंड नौगांव के सुनारा गांव के सात स्वयं सहायता समूह की 18 साल से 45 साल की 30 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सफल उद्यमी के मुख्य गुणों को आत्मसात करने, स्वरोजगार बढ़ाने, कोविड के तहत सावधानी, स्वरोजगार अपनाने पर जोर, कौशल विकास, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने, बैंकिग, सीसीएल बैकों से जुड़ने, ऋण लेने संबंधी के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम के बीज रोपण, उसके लिए तैयार होने वाले किट के साथ दो प्रजातियों ढिगरी व बटन मशरूम के बारे में बताया गया। समापन अवसर पर…

  • उधम सिंह नगर

    बाजपुर में पुलिस ने रुकवा दी नाबालिग की शादी

    सरकार द्वारा बनाये क़ानून को न मानते हुए बन्नाखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग की शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से 112 नंबर पर मिली शिकायत के बाद देर सायं मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया है। पुलिस ने दूल्हा, दुल्हन की मां और शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। मंगलवार की सायं पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा गांव में विवाह समारोह हो रहा था। ग्राम फतेहपुर रामपुर (उत्तर प्रदेश) से बारात आई थी। देर सायं अज्ञात व्यक्ति ने टोल-फ्री नंबर 112 पर काल कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गांव में 14 वर्षीय…

  • चमोली

    केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की शानदार पहल – स्थानीय युवाओं को बर्ड वॉचिंग का प्रशिक्षण

    युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार देने के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग स्थानीय युवाओं को बर्ड वॉचर का प्रशिक्षण देगा। इसके तहत वन विभाग चयनित गाइडों को बर्ड वॉचर का प्रशिक्षण देगा। यह बर्ड वॉचर टूरिस्ट को पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों के बारे में जानकारी देंगे। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग उत्तराखंड का सबसे बड़ा संरक्षित वन क्षेत्र है। यह 975.2 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। केदारनाथ सेंचुरी एरिया में दुर्लभ वन्य जीवों के साथ ही विभिन्न प्रजाति की 49 पक्षी हैं। चोपता व कांचुलाखर्च में ग्रीफन वल्चर (गिद्द) भी पाया जाता है, जो मौजूदा समय में विलुप्तप्राय है। साथ ही यहां राज्य पक्षी मोनाल, चीड़ फिजेंट, खलिज…

error: Content is protected !!