-
यूजीसी ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर 2020 – 21
नई दिल्ली , यूजीसी ने अंडर ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर और पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए संशोधित एकेडमिक कैलेंडर 2020 – 21 घोषित कर दिया है , केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर से इस बात की जानकारी दी है , शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए गाइडलाइन जारी की गई है , 2020- 21 के लिए नए सत्र की शुरुआत और परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी गई हैं , गाइडलाइन के मुताबिक नए छात्रों के लिए 1 नवंबर से सत्र शुरू होगा ,जबकि परीक्षाएं 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 के बीच आयोजित…
-
केदारनाथ – पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा को पहुची उमा भारती
आज केदारनाथ धाम में मंत्री धन सिंह रावत , पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बाबा के दर्शन के साथ पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा की , इस दौरान केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी, तीर्थपुरोहित समेत पुर्ननिर्माण कार्यों में लगे कर्मीयों से उन्होंने मुलाकात की , लेकिन मंत्री धन सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से केदारनाथ धाम में दहशत मच गयी , राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा सत्र से पहले कोविड जांच कराई थी , जिसमें आज वह पाॅजिटिव पाए गए हैं, वही पूरे घटनाक्रम के बाद केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित दहशत में हैं, और उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द केदारनाथ में स्वास्थ्य बिभाग…
-
पूर्व सैनिक के खाते से 8 लाख गायब
बागेश्वर में सेना के रिटायर्ड सूबेदार से 8 लाख की ठगी का मामला सामने आया है , सेना के रिटायर्ड सूबेदार मदन सिंह जो बागेश्वर के मंजियाखेत क्षेत्र में रहते हैं उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 2003 से बागेश्वर में रह रहे हैं और उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है लॉकडाउन के दौरान लम्बे समय से वो बैंक नही जा पाए , 6 सितंबर को जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से ₹800000 निकल चुके हैं , खाते में हुई धोखाधड़ी से रिटायर्ड सूबेदार के होश उड़ गए ,बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कहा , सूबेदार…
-
उत्तराखंड- विधानसभा सत्र कल
कोरोना संक्रमण के बीच उत्तराखण्ड विधान सभा का सत्र कल से होना है ,इसीलिए एहतियातन विधानसभा सत्र से पहले सभी मंत्रियों और विधायकों के कोरोना टैस्ट कराए जा रहे हैं ,जिसमें मंत्री समेत विधायको के कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आए हैं , मंत्री धन सिंह रावत , उपनेता विपक्ष करन माहरा, भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , जिससे विधायकों में अब दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है , एक के बाद एक पॉजिटिव आ रहे विधायकों की वजह से सत्र के दौरान विधायकों की मौजूदगी कम दिखाई देगी , विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ,नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश , हरीश धामी समेत कई…
-
हल्द्वानी -दूर होगी पानी की किल्लत
हल्द्वानी में पेयजल की किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए शीतलाहाट गधेरे से शीतलाहाट फिल्टर प्लांट तक नई पेयजल लाइन बिछाए जाने की बात कही थी ,जो योजना पूरी हो चुकी है और पेयजल की मात्रा अब 1.25 एमएलडी से बढ़कर 3.75 एमएलडी तक पहुंच गई है, पेयजल किल्लत और गिरते जलस्तर को देखते हुए गौला बैराज से नहर के माध्यम से फिल्टरेशन प्लांट तक आने वाली नहर तथा शीतलाहाट फिल्टरेशन प्लांट का निरीक्षण किया भी गया था, जिसमें पता चला था की गौला बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लांट तक आने वाली नहर कई जगह क्षतिगस्त होने से नहर का…