-
राजपथ झांकी में जय जय केदारा – उत्तराखंड राज्य की ओर से ‘केदारखंड’ की झांकी
72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ में उत्तराखंड राज्य की ओर से ‘केदारखंड’ की झांकी प्रदर्शित की गई। इसमें केदारनाथ मंदिर और कस्तूरी मृग की झलक देखने को मिली। राजपथ पर जब उत्तराखंड राज्य की झांकी निकली तो तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों ने स्वागत किया। उत्तराखंड राज्य की झांकी के अग्रभाग में उत्तराखंड का राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग’ दर्शाया गया है, जो उत्तराखंड के वनाच्छादित हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। उत्तराखंड का राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ दिखाया गया है, जो केदारखंड के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन…
-
ट्रैक्टर परेड में शामिल उपद्रवियों ने देश को किया शर्मसार
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल उपद्रवियों ने देश को शर्मसार कर दिया। परेड के लिए तय रूट को छोड़ हुड़दंगी दिल्ली के भीतर तक घुस आए और जमकर उपद्रव ऐसा तांडव देखने को मिला जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है लाल किले पर धावा बोलकर उपद्रवियों ने वहां अपना झंडा लगा दिया। इस दौरान इन दंगाइयों को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने पथराव करने के साथ रॉड और तलवारों से हमला किया। इतना ही नहीं, इंडिया गेट और लाल किले की तरफ बढ़ते समय रोकने पर हुड़दंगियों ने आइटीओ चौराहे पर जवानों व मीडियाकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। उपद्रव…
-
मुख्यमंत्री रावत का आज से अल्मोड़ा दौरा
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। मुख्यमंत्री (बुधवार) को 12ः20 बजे हैलीकाप्टर द्वारा चमोली से प्रस्थान कर 12ः45 बजे हरड़ा हैलीपैड अल्मोड़ा पहुॅचेंगे। 12ः50 बजे हरड़ा हैलीपैड से प्रस्थान कर 1ः00 बजे कार्यक्रम स्थल हरड़ा पहुॅचकर स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना जी की स्मृति में आयोजित श्रद्वांजली कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 2ः00 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2ः10 बजे हरड़ा हैलीपैड से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। 2ः30 बजे आर्मी हैलीपैड पहुॅचकर 2ः40 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुॅचेंगे। 2ः40 से 03ः15 बजे तक आरक्षित रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनाॅंक 27 जनवरी, 2021 को 03ः30 बजे से 04ः15 तक पार्टी कार्यकर्ताओं के…
-
राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में धूम धाम से मनाया
नैनीताल 26 जनवरी 2021 – राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस जिले भर में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मन्दिरों, मस्जिदों,गुरूद्वारों एवं गिरजाघरों में देश में अमन चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं की गयी। भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे तथा महात्मा गाॅधी अमर रहे के उद्घोष के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन भी किया गया। पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी इमारतों एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में संविधान की शपथ भी लोगों द्वारा ली गयी। फ्लैट्स मैदान में परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य, कमिश्नरी में आयुक्त कुमाऊॅ श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा…
-
Republic Day 2021- जानिए क्या देखने को मिलेगा इस बार पहली बार राजपथ पर
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट होगा इसके अलावा राजपथ पर इस बार कोरोना वैक्सीन की झांकी दिखाई जाएगी। लद्दाख की झांकी भी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में देखने को मिलेगी। इसके अलावा देश की पहली महिला फाइटर पायलट भावना कांत गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तैनात सैनिकों की भागीदारी भी लोगों को काफी रोमांचित करेंगी। कोरोना के कारण शारीरिक दूरी के नियमों का पालन , थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और फेस मास्क की भी व्यवस्था की गई है। इसके चलते केवल 25,000 लोगों को राजपथ पर समारोह देखने के लिए आने की अनुमति दी गई है। …