खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हुए मुरीद

    इंडियन आइडल 2021 के मंच में धूम मचा रहे पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुरीद हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मशहूर रियलिटी सिंगिग के ग्रांड फिनाले में पवनदीप को समर्थन और वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री रावत ने  वीडियो संदेश के जरिये पवनदीप के समर्थन में  लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर न सिर्फ प्रदेश वासियों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से पवनदीप…

  • राष्ट्रीय

    आप भी ले सकते है हिस्सा – गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा विविध प्रतियोगिता का आयोजन

    रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में  निबंध, कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत की विरासत , संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  जैसे विविध  विषयों पर आधारित ये प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी। सीबीएसई की ओर से सभी निजी स्कूलों को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने को कहा गया है। सीबीएसई ने  नोटिफिकेशन में  कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के संविधान और गणतंत्र का सम्मान करने के लिए 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों  से देश के युवाओं और बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व,…

  • राष्ट्रीय

    गंभीर हालत में लालू यादव को झारखंड से एम्‍स में भर्ती किया गया 

    राष्ट्रीय जनता दल   के अध्‍यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।  शनिवार रात एम्स के कार्डियक सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के  डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच और इलाज में जुट गई है। लालू यादव को पहले से दिल व किडनी की बीमारी है। उनके दिल की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उन्हें संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हालत गंभीर होने पर रांची से   एम्स भेजने का फैसला किया। उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से रात में दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट से एंबुलेंस…

  • उत्तराखंड

    मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक शीत लहर की संभावना

    मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक ठंड परेशानी बढ़ा सकती है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज मैदानी इलाको, हल्द्वानी  व  देहरादून में दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूप कम हो गई और आसामन में बादलों का पहरा लगने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान के गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि  मैदानी इलाकों में कोहरे के प्रभाव बना रहेगा। कहीं-कहीं शीत लहर भी चलने की आशंका है।

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    स्थानीय विरोध के चलते गौलापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 2 हजार 224 आवासीय योजना स्थगित

    गौलापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 2 हजार 224 आवासीय योजना को स्थगित कर दिया गया है। पदमपुर रैकुनी, चोरगलियां के स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। गौलापार क्षेत्र के पदमपुर रैकुनी और चोरगलियां में नगर निगम की ओर से आवास विहीन लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य शुरू होना था। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसे देखते हुए आवास एवं विकास परिषद ने इस योजना का काम आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें गौलापार के पदमपुर रैकुनी गांव में 1320 और चोरगलिया के हरिसिंहपुर गांव में…

error: Content is protected !!