-
उत्तराखण्ड को मिली कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज
केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 डोज उपलब्ध कराई जा रही है। यह वैक्सीन बुधवार 20 जनवरी को देहरादून एयरपोर्ट पर अपराह्न में पहुंच जाएगी। 16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत कोविड-19 की वैक्सीन की 1 लाख 13 हजार डोज उत्तराखण्ड को दी गई थी। प्रथम चरण में हेल्थवर्करो का सफलतापूर्वक वैक्सीनैशन किया जा रहा है। अब केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड को 92500 वैक्सीन और दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के…
-
एसपी यातायात राजीव मोहन का कोरोना से निधन
हल्द्वानी- नैनीताल जिले में एसपी यातायात के पद पर तैनात राजीव मोहन का दिल्ली में निधन हो गया वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था पिछले सप्ताह सुशीला तिवारी अस्पताल से उन्हें दिल्ली अस्पताल में रेफर किया गया था जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज उनके दुखद निधन की खबर आई है जैसे ही यह खबर परिजनों और पुलिस महकमे को लगी तो वो की लहर दौड़ पड़ी गौरतलब है कि राजीव मोहन लाल कुआं के पुलिस क्षेत्राधिकारी रहने के साथ-साथ वर्तमान एसपी नैनीताल…
-
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान फ़ोन प्रयोग नहीं कर पाएंगे
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मेें अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। पार्क अधिकारियों के अनुसार पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई बार कुछ जिप्सी चालक पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही घुमाकर बाहर ले आते हैं। अब पर्यटक के लिखित अनुरोध पर ही जिप्सी को तय समय से पहले…
-
आगामी चुनाव में आसान नहीं होगी बड़े दलों की डगर, आप के बाद उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी सभी सीटों पर ठोकेगी ताल
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अनेक राजनीतिक दल भी तेजी के साथ अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं, हल्द्वानी के एक निजी होटल में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी पार्टी की रणनीति से अवगत कराया, प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश संयोजक गिरीश डालाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी प्रदेश के अंदर मजबूती के साथ क्षेत्रीय विकल्प के रूप में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जा रही है, जिसको लेकर प्रत्येक विधानसभा में 10 संयोजको की नियुक्ति की गई है, यही संयोजक आगे चलकर पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच उम्मीदवार के तौर पर होंगे कहीं प्रदेश संयोजक…
-
शिक्षकों की मांगो पर शिक्षा मंत्री की 18 जनवरी को बैठक
18 जनवरी को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय शिक्षा विभाग की एक बैठक लेने जा रहे हैं। जिसमें शिक्षकों की पुरानी मांगो पर लिए गए निर्णय को लेकर जहां चर्चा की जाएगी । वहीं प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में डीएलएड की स्थिति के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी । प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जारी करने पर भी बैठक में चर्चा होगी तो प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्रों के प्रकरण पर भी वार्ता की जाएगी । साथ ही उच्च न्यायालय तथा हिमाचल प्रदेश के लिए शिक्षामित्रों के समान प्रकरण में दिए गए निर्णय के प्रदेश में भी…