-
दिल्ली समेत 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड
देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत 13 शहरों में कोविशील्ड की पहली खेप आ गई है। पुणे से सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 56.5 लाख खुराक देश के अलग अलग राज्यों में भेज दे गई । सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। सरकार को यह वैक्सीन प्रति डोज 200 रुपए में और प्राइवेट मार्केट में 1000 रुपए में उपलब्ध होगी। पहली खेप में दिल्ली को 2.64 लाख, आंध्र प्रदेश को 4.96 लाख, कर्नाटक को 6.47 लाख, तेलंगाना को 3.64 लाख, गुजरात को 2.76 लाख, तमिलनाडु को 5.36…
-
देश में पहली बार कॉर्बेट पार्क में विदेशी दवा से बन्यजीवो को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू किया गया
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व देश का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बना जिसके पास वन्यजीवों को (काबू) करने के लिए कारगर विदेशी दवा उपलब्ध है। इस दवाke प्रयोग से वन्यजीव को ट्रैंक्यूलाइज करने पर वह दो मिनट में ही बेहोश हो जाता है। जबकि पहले ट्रैंक्यूलाइज करने में कभी कभी अधिक दवा से वन्य जीव की मौत भी हो जाती थी लेकिन इसी दवा का प्रयोग करते हुए हाल में कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सकों ने एक बाघिन और एक बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर सकुशल राजाजी नेशनल पार्क में छोड़ा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को मिली यह विदेशी दवा मैक्सिको और अफ्रीका से आई है। कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत…
-
हरदा के बयान से पार्टी में घमासान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को सेनापति घोषित कर सरकार आने की स्थिति में उसी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हाईकमान के सामने रख दी है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने खुलकर पटलवार करते हुए कहा कि सेनापति हमेशा से प्रदेशाध्यक्ष होता है प्रांत में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है। फिर हरीश रावत कौन से सेनापति की बात कर रहे हैं। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी साफ कर दिया है कि आगामी विस चुनाव में स्थानीय स्तर पर हरीश…
-
Bird Flu- इन राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक
Bird Flu Updates: भारत में अभी कोरोना का कहर कम नही हुआ कि अब देश में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश के कई राज्य में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। फिलहाल, देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। Rajasthan, Gujarat, Madhya Pradesh, Punjab, Haryana, Himachal Pradesh और Kerala में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब उत्तरप्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है दिल्ली में अभी तक बर्ड फ्लू के केस की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दिल्ली सरकार बर्ड फ्लू को लेकर पहले…
-
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर-प्रदेश में आने वाली है नौकरियों की बहार
उत्तराखंड की राजनीति में बेरोजगारी के बड़े मुद्दे के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में इस महीने नौकरियों का पिटारा आने वाला है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से तीन नई भर्तियां शुरू की जा रही हैं, जिनके नोटिफिकेशन एक महीने के भीतर जारी हो जाएंगे। इसके तहत पटवारी, सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के लिए तीन अलग-अलग भर्तियां शुरू की जाएंगी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, पटवारी के 460 पद, सहायक लेखाकार के 500 पद और प्रयोगशाला सहायकों के 300 पदों पर यह भर्तियां होंगी। उन्होंने बताया कि सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के यह पद अलग-अलग विभागों के हैं। आयोग की ओर…