खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कुमाऊं में बर्ड फ्लू का खौफ : चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे

    कुमाऊं में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी तक नहीं है, मगर चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही चिकन व अंडे के भाव 20 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं। खपत पर भी असर पड़ा है। पांच राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन व पशुपालन विभाग ने उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मांस की बिक्री पर असर पड़ा है। कारोबारियों के मुताबिक चिकन व अंडे की डिमांड में कमी आई है। गुरुवार को हल्द्वानी के मंगलपड़ाव थोक बाजार में रौनक कम रही। थोक कारोबारियों  ने बताया कि पिछले 7…

  • राष्ट्रीय

    भारत सरकार का बड़ा कदम : सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर कैडर को किया खत्म

    सरकार ने सिविल सर्विसेज में बड़ा कदम उठाया   इसके तहत जम्मू-कश्मीर कैडर को खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है।  नए आदेश के तहत, जम्मू- कश्मीर के आइएएस, आइपीएस और आइएफस अधिकारी अब आगे से एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरेटरीज कैडर) का हिस्सा होंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर कैडर के अफसरों की नियुक्ति दूसरे राज्यों में नहीं होती थी। नए आदेश के बाद अब जम्मू-कश्मीर के अफसरों को दूसरे राज्य में भी नियुक्त किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 के अगस्‍त महीने में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को बदलकर…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कांग्रेस प्रभारी का जबरदस्त स्वागत, आगामी चुनाव के लिए कही यह बड़ी बात

    कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वहीं इस दौरान अपने स्वागत को देख राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव गदगद नजर आए, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उनको पूरा भरोसा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जरूर पता हासिल करेगी, वहीं राज्य के अंदर सरकार के बहुत से ऐसे गलत कार्य है, जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी बड़े नेताओं की गुटबाजी पर बोलते हुए प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सभी पार्टी…

  • उत्तराखंड

    देहरादून – उत्तराखंड शासन ने 7 IAS अधिकारियों की पदोन्नति

    देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि शासन ने 7 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है और इन सभी को प्रभारी सचिव का पद नाम दिया गया है अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं पदोन्नत होने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में विजय कुमार यादव, वी षणमुगम, आर राजेश कुमार, नीरज खैरवाल , विनय शंकर पांडे, दीपेंद्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन शामिल है

  • उत्तराखंड

    इंदिरा से मुख्यमंत्री और फिर खुद भगत ने मांगी माफी..

    समूचे प्रदेश भर में बंशीधर भगत के बयान की आलोचना हुई और फेसबुक से लेकर टि्वटर तक राजनीति में बयान बाजी और सोशल मीडिया पर लड़ाई होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद इंद्रा  से माफी मांगी उसके बाद प्रदेश के कई कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हुआ और फिर खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी ट्वीट के जरिए और वीडियो जारी करके इंदिरा हरदेश से माफी मांगी और कहा कि मैं मेरे कहे हुए शब्द का कोई ऐसा विचार नहीं था फिर भी मैं अपने शब्द वापस लेता हूं इस बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश…

error: Content is protected !!