खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी ; जानिए कितनी है छुट्टिया साल भर

    विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने  अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी किया  । इसके तहत ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस बार 27 मई से 30 जून तक 35 दिन की ग्रीष्मकालीन अवकाश और एक से 13 जनवरी तक 13 दिन की शीतकालीन अवकाश रहेगा । इसी प्रकार शीतकालीन विद्यालयों में 20 से 30 जून तक 11 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक 37 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सत्र 2021-22 में वर्षभर में कुल 48 ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश मिलेंगे। प्रदेश में पांच हजार फीट या उससे कम ऊंचाई पर स्थित विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की श्रेणी में रखा गया है,…

  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंद्रा से मांगी माफी

    उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब किसी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ताशीन मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी , नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद इस बयान की चौतरफा कड़ी आलोचना हुई , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए देर रात ट्वीट कर इंद्रा से माफी मांगते हुए लिखा कि वह अत्यंत दुखी हैं , वह व्यक्तिगत रूप से इंदिरा हृदयेश व उन सभी से क्षमा चाहते हैं जो इस घटना…

  • राष्ट्रीय

    छह जनवरी से महंगा हो जाएगा रेल से सफर ; जानिए कितना बढ़ेगा

    रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के  को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं।   इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा जानकारी के अनुसार अब  सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है।   टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी।  रेल की अति भीड़ भाड़ से भी निजात मिलेगी क्योंकि बिना रिजर्वेशन के यात्री ट्रैन…

  • राष्ट्रीय

    कोरोना के बीच अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा

    बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो सिर्फ पक्षियों को ही नहीं, बल्कि जानवरों और इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से इससे संक्रमित हो जाते हैं। देश में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मामले कई राज्यों में देखने को मिले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में तो इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजस्थान में तो बर्ड फ्लू की वजह से अब तक 500 से…

  • उत्तराखंड

    26 जनवरी राजपथ पर परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी

    इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।  सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस साल झांकी के लिए देश के 17 राज्यों का चयन किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के लिए केदारखंड की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी।

error: Content is protected !!