-
उत्तराखंड : शनिवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम ने राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा। शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश भीषण सर्दी की चपेट में था। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जैसे जिलों में कोहरे व ठण्ड के कारण स्थिति बहुत ख़राब रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम राहत देगा। तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य मौसम…
-
सांसारिक बंधनों से मुक्तिके लिए खास है मोक्षदा एकादशी- आचार्य शुभाष जोशी
आचार्य शुभाष जोशी ने बताया कि 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत करने से प्राणी सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है एवं नरक में गए पितरों को इस व्रत के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पाण्डु पुत्र अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस तिथि को गीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। क्यो खास होती है एकादशी हिन्दू धर्म में प्रत्येक महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत, स्नान, दान आदि के लिये बहुत शुभ फलदायी माना गया है।…
-
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अगले सत्र से पीजी (जनरल सर्जरी) की मान्यता को एमसीआई का इनकार
उत्तराखंड के मुख्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अगले सत्र से पीजी (जनरल सर्जरी) में दाखिले नहीं होंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने जनरल सर्जरी की पीजी की नौ सीटों पर मान्यता देने से इनकार कर दिया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने जून में मान्यता के लिए निरीक्षण किया था। टीम ने 26 जून 2020 को अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में साफ कहा है कि विभाग में तीन असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन सीनियर रेजीडेंट की कमी है। साथ ही किसी भी संकाय सदस्य ने निरीक्षण के समय पब्लिकेशन से संबंधी कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इसे देखते हुए एमसीआई ने अगले सत्र के लिए जनरल सर्जरी…
-
सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा अटल जी का जन्म दिवस
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध मे मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश द्वारा वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश भर के जिलाधिकारियो को व्यवस्थित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए व्यापक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर कोविड 19 के दिशा निदेशो का अनुपालन करते हुये मास्क, सेनिटाइजर तथा आक्सो मीटर की व्यवस्थायें भी बनाई जांए। इस अवसर पर पीएम किसान के अन्तर्गत 18 हजार करोड की धनराशि 9 करोड किसान भाईयों एवं बहनांे के खातों मे हस्तान्तरित की जायेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सुशासन दिवस के…
-
लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक; जानिए क्यो
इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसलिए अगर आपको कोई कार्य निपटाना है, तो बैंकों की छुट्टियों के बारे में अवश्य जान लें। बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में इस हफ्ते आपकों बैंकों से जुड़ा कोई कार्य करना है, तो उसे गुरुवार तक ही निपटा…