खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    सरकार का फैसला – अब नहीं कटेगी सैलरी

    उत्तराखंड कैबिनेट ने अब कोरोना कोष के लिए कर्मचारियों की तनख्वाह काटने का फैसला वापस ले लिया है   प्रदेश में कोविड-19 के चलते राज्य सरकार कर्मचारियों की 1 दिन की सैलरी काट रही थी लेकिन अब त्योहार को देखते हुए राज्य कर्मचारियों की तनख्वाह में कटौती के फैसले को वापस ले लिया गया है। यानी त्योहार से पहले कर्मचारियों को वेतन में कटौती न करने का तोहफा सरकार ने दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश में राज्य कर्मचारी लंबे समय से कोविड-19 के लिए 1 दिन की तनख्वाह ना काटे जाने की मांग कर रहे थे और अब उनकी मांग को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। लेकिन प्रदेश…

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    उत्तराखंड : आज की कैबिनेट बैठक में क्या क्या हुआ

    कैबिनेट के सामने 18 प्रस्ताव आये , 17 प्रस्ताव पर मंजूरी मिली, 1 प्रस्ताव पर कमेटी बनाई गई, हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय 2016 संशोधन प्रस्ताव पर लगी मुहर अटल बिहारी वाजपेई हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय किया गया नाम, आबकारी विभाग में मदिरा की बिक्री के लिए ट्रेक एंड ट्रेस प्रणाली होगी शुरू, उद्योग विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन, उत्तराखंड पुलिस आर मोहरीर संशोधन नियमावली संशोधन 2020 में संशोधन, उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा चयन नियमावली में संशोधन, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए एक साल तक सभी की सैलरी से एक एक दिन का वेतन काटा जाएगा। सीएम, मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस और आईऑफएस अधिकारियों को छोड़, बाकी कर्मचारियों की अब कटौती नहीं…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड – कैबिनेट में तय होगा कब खुलेंगे स्कूल

    उत्तराखंड में पिछले सात महीने से बंद स्कूलों को खोलने पर बुधवार को होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला हो जाएगा। पहले चरण में केवल 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 20 अक्तूबर से शुरू हो सकती हैं। स्कूल खुलने को लेकर सभी जिलों से शिक्षकों और अभिभावकों की राय शासन जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन तक पहुंची चुकी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां कुछ अभिभावकों की ओर से स्कूल खोलने का विरोध हो रहा है, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी चाहते हैं कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करा दी जाएं। इसकी एक अहम वजह यह है कि उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं की हर…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल,  राष्ट्रीय

    उत्तराखंड: अख्तर अब रामनगर में बसाएंगे हाथी गांव

    बिहार में  (50 एकड़  जमीन हाथियों के नाम करने वाले अख्तर इमाम अब उत्तराखंड के रामनगर में हाथी गांव बसाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नैनीताल  रामनगर के  सांवल्दे में 26 बीघा जमीन लीज पर  ली है। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर जानीपुर के गांव मीरग्यासचक के रहने वाले सैय्यद आलम के पुत्र अख्तर इमाम हाथियों के संरक्षण में जुटे हैं। बिहार में उन्होंने इसके लिए खूब काम किया। एरावत संस्था बनाई और अपनी 50 एकड़ जमीन संस्था के नाम कर दी। इस संस्था से कई महावत जुड़े हैं। 2018 में वह रामनगर आ गए। यहां सांवल्दे गांव में 26 बीघा जमीन लीज पर ली और…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड- राज्यसभा चुनाव की तिथि घोषित

    उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। लिहाजा राज्य में एक राज्य सभा सीट और उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीट के लिए 9 नवंबर को चुनाव होने हैं केंद्रीय निर्वाचन आयोग 20 अक्टूबर को इन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर को होगी, नाम वापसी 2 नवंबर की तिथि रखी गई है और मतदान 9 नवंबर को होगा और 11 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। गौरतलब है कि इस बार राज्यसभा की सीट प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार के खाते में जानी तय है।

error: Content is protected !!