खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दी विकाशनिधि

    कोविड 19 के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिये प्रदेश के सभी विधायकों को एक-एक करोड़ की विधायक निधि स्वीकृत कर दी है। मुख्यमंत्री ने यह धनराशि विधायक निधि वर्ष 2020-21 में विधायक निधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी विधायकों को द्वितीय किस्त के रूप में प्रति विधायक एक-एक करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निधि से विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी ।

  • उत्तराखंड

    Covid-19 अपडेट -उत्तराखंड मे अब भी राहत नहीं

    17 सितंबर को उत्तराखंड में 1192 नए कोरोना के मरीज आए जबकि 533 कोरोना के मरीज ठीक हुए  स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 सितंबर को कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है अब तक प्रदेश में कोरोना से 460 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को उत्तराखंड के  देहरादून में 430 ,हरिद्वार 139,नैनीताल में 203 और उधम सिंह नगर में 117 कोरोना पॉजिटिव मामले आए उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या 37139 हो गयी है  वहीं 24810 उत्तराखंड में लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है अभी भी 11714 कॉविड के एक्टिव केस है हालांकि प्रदेश में रिकवरी रेट 66.80 प्रतिशत हुआ है  

  • चमोली,  धर्म 

    पितृ विसर्जन पर बद्रीनाथ धाम मे पिंड दान

    उत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ मंदिर  मे आज पितृ विसर्जन के अवसर पर पहली बार  श्रद्धालुओं  की भीड़ उमड़ी, लगभग 400 श्रद्धालुओं  ने  भगवान बद्रीविशाल जी के दर्शन किए । करोना काल मे पहली बार  पुलिस ने श्रद्धालुओं को  सामाजिक दूरी का पालन करवाया वही पितृ विसर्जन के अवसर पर ब्रह्मकपाल पर भी भारी संख्या में पहुँच कर अपने पित्रो के नाम  पिंड दान तर्पण किया।  पित्र विसर्जन के दिन लगभग 200 श्रद्धालुओं ने अपने पित्रो के नाम का पिंड दान  व तर्पण किया । इस अवसर पर  बदरीनाथ मे  कुमाऊँ के पूर्व कमिश्नर राजीव रोतेला एवं सीजीएम चमोली सुधीर कुमार ने भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर ब्रह्मकपाल…

  • राष्ट्रीय

    BREAKING NEWS- गृहमंत्री के बाद दूसरे केंद्रीय मंत्री भी कोरोना की चपेट में

    नई दिल्ली- देश की केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट करते हुए दी है उन्होंने बताया कि वह कमजोरी महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया और कोविड-19 की जांच कराई और जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्होंने स्वयं को आइसोलेट किया है गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य मंत्री और नेता भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

  • धर्म 

    पितृ-पक्ष – श्राद्ध 2020

    हिंदू धर्म में वैदिक परंपरा के अनुसार अनेक रीति-रिवाज़, व्रत-त्यौहार व परंपराएं मौजूद हैं। हिंदूओं में जातक के गर्भधारण से लेकर मृत्योपरांत तक अनेक प्रकार के संस्कार किये जाते हैं। अंत्येष्टि को अंतिम संस्कार माना जाता है। लेकिन अंत्येष्टि के पश्चात भी कुछ ऐसे कर्म होते हैं जिन्हें मृतक के संबंधी विशेषकर संतान को करना होता है। श्राद्ध कर्म उन्हीं में से एक है। पूरे बर्ष पित्र पक्ष के अलावा एक तिथि वाला श्राद्ध भी होता है जो मृत्यु तिथि के दिन होता है  लेकिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक पूरा पखवाड़ा श्राद्ध कर्म करने का विधान है। इसलिये अपने पूर्वज़ों को के प्रति…

error: Content is protected !!