खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  देहरादून

    प्राविधिक शिक्षा विभाग को नर्सों की भर्ती हेतु मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

    मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में उपचारिकाओं (नर्सों) की शीघ्र आवश्यकता के दृष्टिगत उनकी नियुक्ति की कार्यवाही प्राविधिक शिक्षा विभाग के माध्यम से किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में उपचारिकाओं (नर्सों) की भर्ती सम्बन्धी प्राविधानों में यथा आवश्यक समयबद्ध रूप से एक बार के लिये संशोधन किये जाने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि नर्सों की शीघ्र आवश्यकता के अनुरूप तत्काल प्राविधिक शिक्षा विभाग के स्तर पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके।

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    आईपीएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी

    देहरादून  उत्तराखंड शासन ने आज एक  आईपीएस अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी।  एडीजी वी विनय कुमार के कार्यमुक्त होने के बाद आईजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी आईपीएस अमित सिंहा को दी गई। उत्तराखंड में एडीजी इंटेलिजेंस थे वी विनय कुमार।  शासन ने किया आदेश जारी।  

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    हल्द्वानी और कोटद्वार से जयपुर के लिए आज से चलेंगी बस

    उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज प्रबंधन ने जयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। आज शाम को हल्द्वानी बस अड्डे से दो बसें जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि पहली बस शाम पांच और दूसरी साढ़े सात बजे से जयपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों बसें हल्द्वानी बस अड्डे से चलेंगी।उत्तराखंड परिवहन निगम आज  से कोटद्वार से जयपुर और ऋषिकेश के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। जयपुर वाली बस दिल्ली के आईएसबीटी न जाकर सराय कालेखॉ और धौलाकुंआ होते हुए जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने गढ़वाल के यात्रियों के लिए कोटद्वार से…

  • उत्तराखंड

    कुमाऊं में पहला प्रयास- नैनीताल से डिजिटल रामलीला

    नैनीताल  में कोरोनाकाल में रामलीला की परंपरा कायम रखने का  प्रयास किया जा रहा है।  नैनीताल ने इसके लिए पहल करते हुए रामलीला के डिजिटल प्रसारण की तैयारी कर रखी है। नगर के मल्लीताल की श्रीराम सेवक सभा , आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल, आदर्श रामलीला कमेटी तल्लीताल व नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा का सहयोग लिया जा रहा है। 15 अक्तूबर 2020 से इसका विभिन्न माध्यमों से प्रसारण किया जाएगा। प्रयोगांक संस्था के अध्यक्ष मदन मेहरा व रामलीला निर्देशक संतोख बिष्ट ने डिजिटल रामलीला के विषय में जानकारी दी है। बताया कि कोरोना काल में सोशल डिसेंसिंग का अनुपालन करने व कोविड -19 से बचाव करने के लिये…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    काशीपुर में ओवर ब्रिज का मुद्दा लोकसभा में उठा

    काशीपुर – उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में काशीपुर की समस्या को उठाया है, लोकसभा में बोलते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि काशीपुर एक ऐतिहासिक नगर है और कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है ,सदन में अजय भट्ट ने कहा कि तीन साल पहले रेलमंत्री पीयूष गोयल ने काशीपुर में ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दी थी , टेंडर हासिल करने वाली संस्था ने काम भी शुरू किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ठेकेदार फरार हो गया , जिसकी वजह से आजतक काम ठप्प पड़ा है , काम ठप होने के बाद अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं और कोई उत्तर…

error: Content is protected !!