-
पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी , दो शातिर गिरफ्तार
काशीपुर का कुंडा थाना क्षेत्र में बीते दिनों पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 30 लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,जबकि मामले का मास्टरमाइंड समेत आधा दर्जन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ठगों का यह गिरोह बिहार के नवादा से संचालित हो रहा था। गौरतलब है की 18 सितंबर 2020 को सरवरखेडा निवासी शशांक अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन…
-
केदारनाथ मंदिर के अंदर दर्शन की श्रद्धालुओं को मिली अनुमति
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सुना पड़ा बाबा केदारनाथ का धाम एक बार फिर भक्तिमय बन गया है , देवस्थानम बोर्ड ने उत्तराखंड से बाहरी लोगों को जैसे ही यात्रा की अनुमति दी वैसे ही भक्क्तो की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, साथ ही अब केदारनाथ मंदिर के अंदर सभा मंडप तक जाने की अनुमति भी श्रद्धालुओं को मिल गई है। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम एक बार फिर भोले के जयकारो से गुंजायमान है, वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बाबा का धाम इस वर्ष यात्रा खुलने से पहले ही सूना पड़ा था लेकिन देवस्थानम बोर्ड द्वारा हाल ही में उत्तराखंड राज्य के बाहर से आने वाले सभी सभी…
-
महिला के आपरेशन में साढ़े पाँच किलो का ट्यूमर निकाला
नैनीताल: जिला अस्पताल बीडी पांडे में डॉक्टरों ने बढ़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने रामगढ़ निवासी एक महिला के पेट से साढ़े पांच किलो का ट्यूमर निकाला। जिसके बाद ट्यूमर को हायर सेंटर जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें महिला कुंती देवी (45) सतबूंगा रामगढ़ की मूल निवासी है। वह पिछले एक साल से पेट के दर्द से परेशान थी। कुंती के पति शेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुंती को हल्द्वानी निजी अस्पताल में दिखा चुके थे। लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने के चलते वह वहां इलाज नहीं करा पाए।जिसके बाद वह बीते हफ्ते अपनी पत्नी को…
-
कृषि बिल पर आरोप प्रत्यारोप
कृषि विधेयक बिल आने के बाद केंद्र सरकार , विपक्ष और किसानों के निशाने पर है, कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ षड्यंत्र करार दिया है तो आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है की केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी कोई भी योजना पूंजीपतियों के लिए होती है, जबकि सारी योजनायें किसानों और आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर होती हैं, कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने आरोप लगाया की किसानों के लिए बनाई जा रही योजनाओं में केंद्र सरकार कहती कुछ और है जबकि करती कुछ और है, किसान बिल लाने से पहले किसानों को विश्वास में लेना बहुत जरूरी था लेकिन ऐसा नही हुआ,लिहाज़ा यह बिल कॉरपोरेट…
-
कुम्भ मेले में नियुक्त होंगे 3250 होमगार्डस, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार की व्यवस्थाओं की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस तथा अन्य अनुषांगिक इकाइयों के साथ होमगार्डस की नियुक्ति के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 3250 होमगार्डस की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की है।