-
कोरोना का कहर – नैनीताल जिले में लगा रात्रि कर्फ्यू
कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन द्वारा नई एसओपी जारी की गयी है, वह तत्काल प्रभाव से जिले में प्रभावी कर दी गयी है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन की नई गाइडलाइन के मुताबिक जनपद में रात्रि साढ़े दस बजे से सुबह पाॅच बजे तक रात्रि कफ्र्यू प्रभावी कर दिया गया है। इसके अलावा जिलेभर के सार्वजनिक वाहनों में अब अधिकतम पचास प्रतिशत सवारियाॅ हीं बैठायी जा सकेंगी। वहीं कोचिंग संस्थानों, स्वीमिंग पूल तथा स्पा केन्द्रों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सामाजिक दूरी तथा…
-
सल्ट में थमा चुनाव प्रचार मतदान 17 को !
कांग्रेस ने कहा जीत पक्की,लेकिन हरदा के आने से पहले बीजेपी ने उनको रोकने की कोशिश की 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार थम गया है, कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर होते हुए भाजपा काल के जनविरोधी कार्यों का पुलिंदा जनता के सामने रखा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अस्पतालों में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को इलाज के लिए दर- दर भटकना पड़ता है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही है, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र…
-
सल्ट चुनाव में अब हरदा करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार
कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 15 अप्रेल को सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में … प्रातः 10.30 बजे पोखरी दोपहर 12.30 बजे नेवल गाँव, हरड़ा दोपहर 1.30 बजे स्याल्दे में जनसभा करेंगे। हरीश रावत के साँथ प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी , राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा , पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल व कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली मौजूद रहेंगी।
-
नाइट कर्फ्यू के लिए ये रहेगी गाइडलाइन !
दून में आज रात से शुरू होगा नाईट कर्फ्यू । रात 10 से 5 बजे तक लगेगा देहरादून नगर निगम क्षेत्र में कर्फ्यू , कर्फ्यू में पकड़े जाने पर धारा 188, आपदा प्रवंधन अधिनियम के तहत होगी कड़ी कार्रवाई , अति आवश्यक चीजो को छोड़कर सभी संस्थान 10 बजे के बाद रहेंगे बंद , फल सब्जी लाने ले जाने में नही रहेगी कोई पाबंदी , रात को आने वाली बसों व ट्रैनो के लिए रहेगी छूट दिखाना होगा यात्रा टिकट , पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रात को रहेगी पाबंदी । सरकारी कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले वाहनों को दी गई है छूट।। रेस्टोरेंट व सिनेमाहॉल में करना पड़ेगा सोशल डिस्टेंसिंग का…
-
जीत के रूप में गंगा को मिलेगी सल्ट की जनता से भिटौली
सल्ट विधान सभा चुनाव में केवल 1 हफ्ते का समय बचा है, मतदान 17 अप्रैल को होगा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव और लालकुआ विधानसभा प्रभारी विजय चंद्र को सल्ट विधान के स्याल्दे ब्लॉक के पत्थर खोला सेक्टर की जिम्मेदारी दी गयी है, सल्ट क्ष्रेत्र के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विजय चन्द्र ने कहा की जनता के रुख से पता चल रहा है की कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीत रही है, क्योंकी महीना चैत का है और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली का मायका भी सल्ट में होने के नाते क्षेत्र के लोग उनको अपनी बेटी समझते हैं , और सल्ट की जनता उनको भिटौली स्वरूप अपना…