-
हल्द्वानी वन अनुसन्धान केंद्र में खिला ट्यूलिप ,जलवायु परिवर्तन का दिखा असर
उत्तराखंड कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्यूलिप के लिए वातावरण अनुकूल है, मगर ट्यूलिप को उगाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए वन अनुसंधान केंद्र हलद्वानी ने ट्यूलिप को राज्य में उगाने का प्रयोग किया है और इस प्रयोग के सफल नतीजे भी सामने आए हैं। लेकिन इस बार पिछले सालों की अपेक्षा इस बार ट्यूलिप कम औऱ लम्बे समय बाद खिला है, जिसका कारण जलवायु परिवर्तन समझा जा रहा है। ट्यूलिप के रंग बिरेंगे फूलों की ये तस्वीरें हलद्वानी वन अनुसंधान केंद्र की हैं…हल्द्वानी में पिछले 2 सालों में ट्यूलिप अपने सही समय पर खिला लेकिन इस बार ट्यूलिप अभी अंकुरित भी सही…
-
जनता के पैसों को विज्ञापनों में लुटाकर विदा हो गए त्रिवेंद्र – कॉंग्रेस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के चार साल बेमिसाल की खुल गई पोल। मुख्यमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा चार साल के इम्तहान के परिणाम में मुख्यमंत्री हुए फेल , जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग कर सरकार की योजनाओं को यूनिपोल और विज्ञापनो में लुटाया जा रहा है। धरातल की सच्चाई में बेरोज़गारी, महँगाई, भ्रष्टाचार भाजपाकाल में खूब पनप रहा है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बेकार रहे। यह बात आज खुद भाजपा ने ही साबित कर दी है। यदि…
-
डिब्बा बंद उत्पादों से रहे सावधान , शैम्पू की बोतल के अंदर निकला सड़ा गला मेंढ़क
हल्द्वानी में हर्बल शैंपू की बोतल के अंदर मेंढक निकला , यदि आप भी आंख बंद कर ऐसे सामान की खरीदारी करते हैं तो सावधान हो जाइए , 23 फरवरी को श्री गांधी आश्रम खादी भवन सदर बाजार से हल्दुचौड की रहने वाली एक शिक्षिका ने खादी इंडिया का ब्राह्मी शत रीठा आयुर्वेदिक हेयर शैंपू की दो बोतल खरीदी , और उन्होंने उसे 2 बार इस्तेमाल भी कर लिया तीसरी बार इस्तेमाल करते समय जब उसमें से शैंपू नहीं निकला तो उन्होंने बोतल को पूरी तरह खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके हाथ में शैम्पू के साथ मरा हुआ सड़ा गला मेढक निकल कर आया ।…
-
बेजुबानों की सेवा में समर्पित हल्द्वानी की दो बेटियां — अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
“कुछ ऐसा कर बन्दे की नाम हो जाये.. खुदा भी तुझ-पे मेहरबान हो जाये… मुफलिसों की मदद के लिए दौलत नहीं तो क्या हुआ… इस हौसले से निकल की उनका काम हो जाये” इसी सोच के साथ हल्द्वानी की दो बेटियां रिया औऱ खुशबू समाज़ में कुछ ऐसा अलग काम करने निकली हैं जो आपको इंसानियत के नाते कुछ सोचने और समझने पर मजबूर कर देंगी । रिया हल्द्वानी की रहने वाली हैं और खुशबू अल्मोड़ा के एक छोटे से गांव चौखुटिया की रहने वाली है, इन लड़कियों की परवरिश भले ही शहरोँ में हुई हो लेकिन बेजुबान जानवरों के प्रति जो इन्होंने अपनी अहम भूमिका तय की वह आजकल…
-
वनाग्नि रोकने के लिए फतेहपुर रेंज में चल रही है विशेष मुहिम
इस बार सर्दियों में बारिश बेहद कम हुई है जिससे जंगलो में आग लगने का खतरा बढ़ चुका है, इसको देखते हुए वन विभाग शुरू से ही ठोस कार्ययोजना बना रहा है, आग लगने की घटनाओं को तेजी से रोका जा सके इसको देखते हुए रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में पावर ब्लोअर का प्रयोग फायर लाइन बनाने और कंट्रोल बर्निंग में किया जा रहा है, फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम आर्य के नेतृत्व में वन अधिकारी पावर ब्लोअर से फायर लाइन बनाने का प्रशिक्षण वन कर्मचारियों को दे रहे हैं, इसके अलावा आग पर काबू कैसे पाना है? किन किन चीजों का उपयोग आग बुझाने के दौरान…