-
सिविल जज निलंबित नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
नैनीताल हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन को किया निलंबित , निलंबित किये जाने के बाद जज को जिला न्यायाधीश मुख्यालय देहरादून से अटैच किया गया , निलंबित जज न्यायालय की अनुमति के बगैर देहरादून नही छोड़ सकेंगे , सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ हाईकोर्ट को एक शिकायत मिली थी , शिकायत के अनुसार सिविल जज अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके परिवार के सदस्य आरोपी चंद्र मोहन सेठी के निजी वाहनों का उपयोग दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में अपने रिश्तेदारों के घर की यात्रा के लिए कर रहे थे।
-
ज्यादा फीस लेने पर नप गए भूगोल के प्रवक्ता
मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने एक शिकायत के आधार पर की गई जांच में विकास खण्ड धारी क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज धानाचुली में कार्यरत भूगोल प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा हल्द्वानी अटैच कर दिया है , अनिल कुमार सिंह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने परीक्षा शुल्क से अधिक की धनराशि वसूल की , शिकायती पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को प्राप्त हुआ था जिसमें आरोप सही पाए गए हैं जिसके बाद यह कार्यवाही अमल में लाई गई है ।
-
रोमांचक मुकाबले के साथ महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मुख्य अतिथियों ने की खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड कुसुमखेड़ा में आयोजित महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया, फाइनल मैच रामराज क्रिकेट एकेडमी और छाया क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए छाया क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 82 रन बनाए , जवाब में रामराज क्रिकेट क्लब ने आखरी ओवर में 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की ,मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर वुमैन ऑफ द मैच रामराज क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी नंदनी को दिया गया , टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली छाया क्रिकेट एकेडमी की कप्तान छाया को वूमेन ऑफ द सीरीज पुरुस्कार से नवाजा गया, फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर…
-
खुशखबरी–200 करोड़ की लागत से घर घर पहुंचेगी रसोई गैस हुआ शिलान्यास
हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र रौतेला ने गैस पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया। 200 करोड़ रुपए की लागत से अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन का कार्य किया जाएगा। 2 साल के अंदर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, इस कार्य के पूरा होने के बाद लोगों को पाइप लाइन के द्वारा सीधे उनके घर में गैस की सप्लाई होगी, बड़े महानगरों में यह योजना पहले ही शुरू हो गई है, लेकिन नैनीताल जिले में अब तक ये योजना शुरू नहीं हो पाई थी जिसकी आज शुरुआत की गई है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि इस योजना…
-
हल्द्वानी में महिला टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और गोल्ड क्लब के बैनर तले हल्द्वानी के कमलुआगाजा स्थित मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में आज से तीसरे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं , पहला मुकाबला देहरादून और हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें हल्द्वानी महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान में 122 रन बनाए ,हल्द्वानी टीम की ओर से प्रियंका ने सर्वाधिक 44 रन बनाये , देहरादून की ओर से प्रमिला , बबिता और पूजा ने 2- 2 विकेट लिए , देहरादून की महिला टीम ने जीत का लक्ष्य मात्र 12 ओवर में हासिल कर लिया…