-
दिल्ली से द्वाराहाट जा रहा वाहन खाई में गिरा 2 की मौत 5 घायल
भतरौंजखान-रामनगर मार्ग में मछोड़ के पास वाहन गिरा खाई में । दो लोगों की मौके पर मौत, पाँच लोग घायल। भतरौंजखान पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को भतरौंजखान अस्पताल में कराया गया भर्ती। वाहन में सवार लोग दिल्ली से द्वाराहाट जा रहे थे।
-
भाजपा सरकार के चार साल बेहद निराशाजनक–कॉंग्रेस
हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट ने भाजपा सरकार के 4 सालों को बेहद निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इसका कच्चा चिट्ठा कांग्रेस जनता के समक्ष रखेगी। इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना का सबसे बुरा असर उत्तराखंड पर पड़ा है। प्रदेश के 5 लाख से अधिक युवा कोरोना के कारण बेरोजगार हुए हैं। कई लोग जो बड़े महानगरों में नौकरी करते थे वह अपने घरों को आने को मजबूर हुए। आज वह युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार को ऐसे युवाओं की कोई चिंता नहीं है।…
-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पहुंचे हल्द्वानी कार्यकर्ताओं से लिये सुझाव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अब वह जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं, कल मुख्यमंत्री जिले के सभी अधिकारियों की बैठक लेंगे और उसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एक प्रोग्राम में शिरकत करेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संवाद के दौरान कुछ लिखित सुझाव दिए हैं जिन का अध्ययन करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी गैरसैण में आयोजित होने वाले बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से जो वायदे राज्य सरकार ने किये है वह उसको पूरा करेगें उन्होंने कहा कि…
-
सीआरपीएफ कैम्प काठगोदाम में आयोजित योगा प्रतियोगिता सम्पन्न
सीआरपीरफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम में आयोजित योगा प्रतियोगिता का समापन हो गया है, इस प्रतियोगिता में पूरे देश से सीआरपीरफ की 20 टीमों ने हिस्सा लिया, सीआरपीरफ के डीआईजी ने बताया की आने वाले दिनों में ऑल इंडिया पुलिस योगा प्रतियोगिता होने जा रही है उसमें सीआरपीएफ प्रतिभाग करेगी, इस प्रतियोगिता में 20 टीमो में 170 जवानों ने हिस्सा लिया, पुरुषों की टीम में राजस्थान सेक्टर ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि महिलाओं की टीम में 240 बटालियन ने पहला स्थान प्राप्त किया, यह प्रतियोगिता 8 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक काठगोदाम के सीआरपीरफ ग्रुप सेंटर में आयोजित की गई, इस मौके पर सीआरपीरफ जवानों के योगासनों ने सबका मन…
-
महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोश्यारी को नही दिया सरकारी विमान
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र से उत्तराखंड आने के लिए आज सरकारी विमान से उड़ान भरने की अनुमति नही दी गयी , जिसके बाद सियासत जोरों पर है दरअसल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र से उत्तराखंड आना था जिसके लिए राज्यपाल सचिवालय की ओर से महाराष्ट्र सरकार को 2 फरवरी 2021 को पत्र भी लिखा गया था जिसमें राज्यपाल द्वारा सरकारी विमान के उपयोग की अनुमति मांगी गई थी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इसके लिए सूचित किया गया था लेकिन जब आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे तो सरकारी विमान के पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया जिसके…