-
पूर्व भाजपा विधायक लाखी राम भाजपा से निलंबित
मुख्यमंत्री को हटाने की मांग को लेकर भाजपा हाई कमान को पत्र लिखने वाले लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित , नोटिस जारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है , साथ ही जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत उन्हें नोटिस दे कर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।
-
धनतेरस के दिन सायंकाल ये जरूर करें , बरसेंगी खुशियां
धनतेरस के दिन अकाल मृत्यु का भय दूर करने के लिए विशेष प्रकार से पूजा की जाती है। इस दिन यम दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं। अर्थात कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के नाम से दीप रखने से अकालमृत्यु का निवारण होता है। यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए। इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से…
-
सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को श्रधांजलि देते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री जीना के निधन से राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जीना…
-
सल्ट विधायक की कोरोना से मौत–महाराष्ट्र के राज्यपाल ने जताया दुःख
भाजपा के वरिष्ठ विधायक सुरेन्द्र जीना के निधन से प्रदेश में शोक की लहर , महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जताया शोक, विधायक जीना के निधन को बताया राज्य के लिए बड़ी क्षति ।
-
छात्रों के पैसों से वाहवाही लूट रही त्रिवेंद्र सरकार
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार वैचारिक और आर्थिक दोनों तरह से कंगाल हो चुकी है और डिग्री कॉलेजों में छात्रों के जमा छात्रकोष से वाहवाही लूटने में लगी है। बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री रावत द्वारा आज डोईवाला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य के सभी महाविद्यालयों के लिए फ्री वाई फाई कनेक्टिविटी योजना का शुभारंभ किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी महाविद्यालयों में छात्र-छात्रों के लिए बेहतर पठन-पाठन की सुविधाएं करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है । जिसके लिये सरकार ने सरकारी कोष से महाविद्यालयों के लिए फ्री वाई फाई कनेक्टिविटी योजना के लिये लगाना चाहिये लेकिन मुख्यमंत्री…