-
अब एक और बीजेपी विधायक नाराज ,प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जताई नाराजगी
देहरादून के रायपुर से बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पत्र लिखे जाने के मामले में बंशीधर भगत ने कहा कि अभी उनकी जानकारी में कोई मामला नहीं है, क्योंकि मैं कल से हल्द्वानी में हूं यदि किसी मामले पर चर्चा होगी तो आगे देखेंगे..गौरतलब है कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा नेत्री इंदु बाला पर आरोप लगाया है कि बीजेपी के पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदु बाला ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए अपशब्द कहे हैं…जिसके बाद विधायक उमेश शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को एक पत्र लिखकर आपत्ति जताई है , लेकिन फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर…
-
हेमन्त द्विवेदी को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत
बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और तराई बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर लगे फर्जी मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद हेमंत द्विवेदी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता….गौरतलब है कि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी पर 4 मार्च 2018 को जमीन के एक मामले में भीमताल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद हेमंत द्विवेदी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट चले गए थे और कल सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत द्विवेदी पर लगे मुकदमे को खारिज कर दिया और हेमंत द्विवेदी ने इस पूरे मामले को…
-
बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन दिवस के पहले सत्र में पूर्व सांसद बलराज पासी मुख्य वक्ता रहे , सत्र की अध्यक्षता मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने की , सत्र के प्रवर्तक बलराज पासी ने कार्यकर्ताओं को “2017 के बाद भारत की राजनीति में हुए बदलाव ” विषय पर परिचर्चा की । जिसमें उन्होंने बताया कि भारत की छवि पूरी दुनिया में वर्ष 2017 के बाद बदली है ,आज दुनिया के बड़े बड़े राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष अपने चुनावी संबोधन में चुनाव जीतने पर भारत के साथ उनके संबंधों में प्रगाड़ता लाना भी शामिल करते हैं । प्रशिक्षण के दूसरे…
-
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत , संचालकों पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी के आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पिथौरागढ़ निवासी प्रवीण की मौत के बाद पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों सहित तीन के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया है , एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने बिना किसी जानकारी के मृतक प्रवीण के शव को पिथौरागढ़ उसके परिजनों को भेज दिया जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाते हुए हत्या की आशंका जताई फिलहाल पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है…
-
पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर कुठाराघात – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड