-
कपड़ों के शो रूम में लगी भीषण आग , लाखों का नुकसान
हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपने आगोश में ले लिया , भीषण आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई , आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंच पाती तब तक पूरी दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई , खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी भी टीम सहित मौके पर हैं। आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण रहा अभी इन सब सवालों का…
-
हाथियों के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
तराई पूर्वी वन प्रभाग में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, दो दिन पहले गौला और डोली रेंज के अंतर्गत बसे गांव में हाथियों के उत्पात मचाने के बाद वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें हैं… आने वाले समय में हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए वन विभाग जंगल से सटे गांव में सोलर फेंसिंग लगाने पर विचार कर रहा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग में हाथी मानव संघर्ष लगातार बढ़ते जा रहा है कई घटनाएं ऐसी हो चुके हैं जिनमें ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, इसके साथ ही किसानों को बड़े पैमाने पर अपनी फसलों से भी हाथ धोना पड़ा…
-
टिहरी गढ़वाल के समाज कल्याण अधिकारी को हटाया गया
अंतरधार्मिक विवाह को प्रोत्साहन देने वाले टिहरी गढ़वाल के समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को आखिरकार सरकार ने हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि गत 18 नवम्बर को टिहरी के जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्ड़ियाल ने एक पत्र जारी किया था। जिसमें अंतरजातीय विवाह करने पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में पचास हजार रूपए की धनराशि दिए जाने का उल्लेख किया गया था। इस प्रकरण पर सोशल मीडिया में हो हल्ला मचने के बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासन को इस मामले की जाँच के आदेश दिए थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य…
-
इस चिड़ियाघर में जानवरों के लिए रहने खाने की बिशेष व्यवस्था
उत्तरभारत इन दिनों सर्दी की चपेट में है, उत्तराखंड के नैनीताल में सर्द हवा आम आदमी के लिए मुसीबत बनी हुई है , कडकडाती ठंड चिडियाधर के जानवरों को भी सता रही है। नैनीताल जू के इन जानवरों को ठण्ड का अहसास ना हो इसके लिये जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास व्यवस्था की है। दिन में तो मौसम जितना खुशगवार है रात में उतनी ही ज्यादा ठण्ड पड रही हैं। आम आदमी के साथ वन्य जीव भी ठंड से परेशान है। दिन में ये जानवर धूप का आनन्द उठा रहे है तो सर्द रातों की ठंडक इन बेजुबानों को परेशान किये हुए है , जू प्रशासन कई उपाय…
-
एलीफेंट रिजर्व को खत्म करने का प्रस्ताव दुर्भाग्यपूर्ण
इंसान तो इंसान अब गजराज भी सरकार से परेशान कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के एलीफेंट रिजर्व को खत्म करने के प्रस्ताव पर तलक टिप्पणी की है , उन्होंने कहा कि सरकार व मंत्री गण अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। नीतिगत व विकास परक निर्णय लेने में विफल रही वर्तमान सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है। जिसका परिमाण सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं के नाम पर शिवालिक सहित प्रदेश में 14 एलीफेंट रिजर्व को खत्म करने का प्रस्ताव स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड मैं रखा जाना है।जिससे उत्तराखंड का वन्य क्षेत्र कम हो जाएगा और कई वन प्राणी भी विलुप्त…