-
विज्ञापनों तक सिमटी सरकार की योजनाएं , धरातल पर कुछ भी नही !
कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत के बयान “ ज़ीरो टालरेंस से राज्य में सुशासन की पहल” पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने चश्मे के नंबर की जाँच कराएँ, जिन्हें अपने चश्मे से कुशासन सुशासन दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रहा कि स्कूलों में सत्र 2020-21 समाप्ति को है और आज तक भी कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम के तहत स्कूलों में प्रवेश नही मिला हैं। कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों का रोज़गार छिन गया व बढ़ती बेरोज़गारी मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रही।हरिद्वार में ग्यारह वर्षीय मासूम…
-
विद्या के मंदिर में असामाजिक तत्वों का तांडव , ताला तोड़कर किया स्कूल में भारी नुकसान
काठगोदाम से सटे रानीबाग क्षेत्र में अराजक तत्वों ने विद्या के मंदिर में तोड़फोड़ कर अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दिया है , राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में असामाजिक तत्वों ने रविवार छुट्टी के दिन विद्यालय परिसर में लगी बिजली की फिटिंग , बिजली के स्विच बोर्ड्स , और स्कूल परिसर में लगे सारे बिजली के बल्ब फोड़ डाले साथ ही शौचालयों के ताले तोड़कर ईट , पत्थरों से टॉयलेट सीट को क्षतिग्रस्त कर दिया । स्कूल परिसर में लगाए गए फूल के पौधों को भी अराजक तत्वों ने नही बख्शा और उन्हें भी उखाड़ कर फेंक दिया , परिसर में की गयी अराजकता का पता आज सुबह…
-
उत्तराखण्डियों को मिले वन सम्पदा का हक हकूक –किशोर उपाध्याय
उत्तराखंडियों को वनों पर उनके पुश्तैनी हक-हकूक और अधिकारों के लिये संघर्षरत ‘उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस’ ने संगठन को मजबूत करने के लिये अपने संगठनात्मक ढाँचे की संरचना को स्वरूप देना शुरू कर दिया है। वनाधिकार आन्दोलन के प्रणेता व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य को बने हुये 21 वाँ वर्ष लग गया है, लेकिन उत्तराखंडियों की स्थिति सुधरने के बजाय और खराब होती जा रही है और उसका सबसे बड़ा कारण हमारे जल, जंगल और जमीन पर हमारा अधिकार न होना है। जंगल हमारे जीवन थे, वे हमसे छीन लिये गये, और क्षतिपूर्ति के रूप में हमें ठेंगा दिखा दिया…
-
रोडवेज पर पड़ रही किसान आंदोलन की मार ,घाटे में परिवहन बिभाग
किसान आंदोलन का भारी असर रोडवेज पर पड़ता नजर आ रहा है, कुमाऊ से रोजाना दिल्ली और अन्य जगहों के लिए करीब 100 से 110 बसों का संचालन होता है लेकिन अब 70 से 80 बसें ही दिल्ली और अन्य जगहों को जा पा रही है,कोरोना लॉकडाउन के चलते घाटे को झेल रहा परिवहन निगम दोबारा घाटे की तरफ बढ़ रहा है, क्योंकि किसानों के आंदोलन के चलते कुछ बसें गुड़गांव नहीं जा पा रही हैं तो कुछ दिल्ली के अंदर नहीं जा पा रही है, जिसके चलते यात्री भी परेशान है और यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है,दिल्ली से हल्द्वानी और हल्द्वानी से दिल्ली जाने…
-
कोरोना के नाम पर उत्पीड़न का आरोप !
हल्द्वानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन आर्य स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के शिकार हुए हैं उनके अनुसार 21 नवंबर को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बच्चों तथा स्टाफ के कोरोना सैंपल लिए गए थे जिसमें उनको कोरोना पॉजिटिव बताकर 17 दिन कोरेंटिन किया गया जबकि उनको कोविड-19 से संबंधित किसी भी तरह के लक्षण नहीं थे , 17 दिनों के बाद जब उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट मंगाई तो उस रिपोर्ट में प्रधानाचार्य नवीन आर्य को नगेटिव दिखाए गया था जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए , नवीन आर्य के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने उनको कोरोना पॉजिटिव बताकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया है…