-
हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे उत्तराखण्ड के कॉलेज ,हल्द्वानी से हुई शुरुआत
उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 4G हाई स्पीड सेवा का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि मार्च तक सभी कॉलेजों को वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा जिससे बच्चों को पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.. हालांकि सरकार यह चाहती थी कि स्थानीय विधायक और सांसद ही अपने क्षेत्रों में इस सेवा का उद्घाटन करें लेकिन हल्द्वानी दौरे के चलते उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज में 4G सेवा का आज विधिवत रूप से उद्घाटन कर दिया है उन्होंने कहा कि बच्चे इंटरनेट तकनीक के जरिए पठन-पाठन में और सुधार लाएंगे जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके, यही…
-
उच्च शिक्षा मंत्री का हल्द्वानी दौरा , बोले मुक्त विश्वविद्यालय में भर्तियों को लेकर मीडिया को है गलतफहमी !
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत आज हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने पहले डेयरी विकास विभाग की समीक्षा की और उसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जाकर अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात की । धन सिंह रावत ने कहा कि वैसे तो उत्तराखंड में लगभग सभी कॉलेज खुल गए हैं लेकिन 4 फरवरी से पूर्णतया सभी कॉलेजों को खोल दिया जाएगा । धन सिंह रावत ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के हर विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और वहां के अधिकारी कर्मचारियों से मिलकर वहां की परेशानियों, प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास भी करेंगे, फिलहाल वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के दौरे पर हैं। हरिद्वार…
-
महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही रहेगी प्राथमिकता–एसएसपी नैनीताल
नैनीताल जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने आज हल्द्वानी में पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की और मीडिया से मुखातिब भी हुई, उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में उनकी प्राथमिकता ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाना है.. उनके मुताबिक पिछले कुछ समय से नशे का कारोबार जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके पीछे लगातार पुलिस को काम करना पड़ेगा, इसके अलावा हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद ही जरूरी है जिसके लिए अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर विचार किया जाएगा, बढ़ते साइबर क्राइम पर नव नियुक्त एसएसपी ने कहा की आम जनता को…
-
स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न , विश्वजीत नेगी के हाथ फिर से कमान
विश्वजीत नेगी अध्यक्ष व आशुतोष डिमरी चुने गए महासचिव । स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव संपन्न देहरादून , स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव में एक बार फिर सर्वसम्मति से निर्विरोध विश्वजीत नेगी को अध्यक्ष व आशुतोष डिमरी को महासचिव चुना गया। देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में संपन्न हुए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक चुनाव में उत्तराखंड के 13 जिलों के प्रेस क्लब से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। निर्विरोध रूप से संपन्न हुए इस चुनाव में एक बार फिर से अध्यक्ष पद पर विश्वजीत नेगी व महासचिव पद पर आशुतोष डिमरी की ताजपोशी की गई। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के उपाध्यक्ष पद पर…
-
कॉंग्रेस पूरी तरह एकजुट , 2022 में बनेगी कॉंग्रेस की सरकार
हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से मजबूत है, बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेताओं के अनुभव के दम पर कांग्रेस पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी, वहीं उन्होंने कांग्रेस में वापसी की राह देख रहे बागियों पर बोलते हुए कहा कि जो भी साफ-सुथरी छवि का नेता हो और वह कांग्रेस में घर वापसी की बात कह रहा हो पार्टी उनको लेने पर विचार करेगी लेकिन इसका अंतिम फैसला केंद्रीय आलाकमान द्वारा तय होगा , उनका कहना है कि पार्टी के अंदर एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसके तहत…