-
बीजेपी चुनाव के लिए तैयार–रेखा वर्मा
हल्द्वानी पहुंची भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया , इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया की बूथ स्तर पर संगठन में मजबूती प्रदान करने और पन्ना प्रमुख बनाने सहित अन्य संगठनात्मक कार्यों पर विचार विमर्श किया जा रहा है साथ ही संगठन में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए भी तैयार किया जा रहा है , पार्टी हाईकमान के निर्देश के अनुसार अब पन्ना प्रमुख बनाने की तैयारी की जा रही है जिनको अगले कुछ दिनों में भाजपा संगठन…
-
पतंजली योगपीठ हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस
आज देश भर में 72वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में झंडारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी,इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ,आचार्यकुलम के बच्चे और बाबा के अनुयायियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा है कि आज हमने यह शपथ ली है कि देश को ड्रग्स माफियाओं की लूट से बचाना है, भारत को योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा का विकल्प देकर आत्मनिर्भर बनाना है। आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा को मेडिकल का…
-
गौलापार क्षेत्र में बाघ का हमला , दो महिलाएं गम्भीर
हल्द्वानी के गौलापार इलाके में दिनदहाड़े बाघ ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया दानी बंगर इलाके के काली नगर क्षेत्र में लकड़ी काटने गई महिलाओं पर बाघ के इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है दोनों गंभीर अवस्था में घायल महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में महिलाएं घास काटने गई थी इस दौरान वहां बाघ ने दो महिलाएं खष्टि देवी और मुन्नी देवी पर अटैक कर दिया, बाद के अचानक हमले के…
-
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन , युवाओं ने दिखाया जोश
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हल्द्वानी इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध पखवाड़े के अन्तर्गत आज राष्ट्र नायक नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। श्री बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक मुखानी, हल्द्वानी में रक्तदान करने के लिए विद्यार्थियों एवं युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। महात्मा गांधी इण्टर कालेज के अनेक पूर्व छात्र भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे । रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों सहित 50 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। रक्तदान से पूर्व शिविर के संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र बेलवाल…
-
स्लोगन के जरिये जन जागरूकता की पहल
अगर अच्छाई की शुरूआत करनी है तो खुद से कीजिये, यह कहावत सटीक बैठती है हल्द्वानी के रहने वाले सुरेश अधिकारी पर ,आमतौर पर लोग अपने घर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर लगाने से ऐतराज़ करते हैं, लेकिन हल्द्वानी नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सुरेश अधिकारी ने अपने घर की दीवार का प्रयोग जन जागरूकता संदेश के लिए किया है। दरअसल आजकल आप जिस गली या मोहल्ले में रहे हैं वहां अधिकतर लोंगो द्वारा गली की सड़क से रैंप, या बागवानी करना आम बात हो गयी है, जिससे अनके गलियों की हालत खस्ताहाल हो गयी है। यही हाल हल्द्वानी की अनेक जगहोँ का भी है,…