-
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के निर्देश पर तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री एस. के. राय जी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में, प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद , प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार की उपस्थिति में आज एक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ गहन चिंतन और बैठक हुई जिसमें इन पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि नगर के हर वार्ड को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें एक माह कर्मठ और जुझारू नगर अध्यक्ष की आवश्यकता है लोगों ने आपसी सहमति से एक कर्मठ व जुझारू नगर अध्यक्ष के रूप में…
-
आज सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लगी मुहर
देहरादून आज की कैबिनट बैठक के प्रमुख बिंदु ! शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने की मीडिया ब्रीफिंग । 17 बिंदुओं पर हुई चर्चा, सभी पर मंजूरी मिली । 1- मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को खुशखबरी, 100 दिन का काम करने वालो को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा , सरकार को 18 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, 2- सिंगल यूज़ प्लास्टिक के लिए नियम बने, प्लास्टिक कैरी बैग होगा प्रतिबंधित, थर्मोकोल से बना सामान प्रतिबंधित होगा, उपयोग करने पर जुर्माना लगेगा । 3- वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया । 4- साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान राज्य में लागू किया गया, केंद्र के बनाये…
-
गुफा में रहने वाले साधु ने राम मंदिर निर्माण को दिए 1 करोड़
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में 60 सालों से गुफा में रहने वाले एक 83 वर्ष के साधू ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये किये दान शहर में खबर फैलते ही लोग हैरान हो गए और बाबा को देखने के लिए उत्सुक होने लगे जब यह खबर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी को मिली तो वो भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ साधू बाबा से मिलने पहुंची और उनका धन्यवाद किया । साधू बाबा के पास जब बैंक वालों ने एक करोड़ का चेक देखा तो वह हैरान रह गए। जब उन्होंने बाबा स्वामी शंकर दास का अकाउंट चेक किया तो इस बात की पुष्टि हुई कि वाकई चेक सही है।…
-
किसान आन्दोलन को कुचलने की कोशिश कर रही बीजेपी
आप प्रवक्ता समित टिक्कू ने किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है, उन्होंने कहा बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं । आप ने आरोप लगाया की आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने के प्रयासों में लगातार लगे हैं। आप ने तस्वीरे जारी करते हुए कहा की दिल्ली में हुए बबाल में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं वो बीजेपी के सहयोगी हैं क्योंकि बबाल करने वाले लोगों की फोटो पीएम मोदी और बीजेपी सांसदों के साथ सामने आ रही है। लिहाज़ा यह बात सच है की केंद्र सरकार किसानों…
-
कॉंग्रेस है डूबता जहाज आखिर किसने कहा
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मसूरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत द्वारा अपने आप को पार्टी के नेता बनाने को लेकर गाना निकाला है। पहले उन्होने पार्टी से उनको नेता बनाने की मांग की जब पार्टी से सामूहिक नेतृत्व की बात कही तो हरीश रावत अपने आप नेता बनाये जाने को लेकर नये नये हथकंडे अपना रहे है। उन्होने कहा कि हरीश रावत का समय समाप्त हो चुका है। उन्होने हरीश रावत को बुढापे में आराम करने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज और डूबते हुए जहाज में सवार होने से अच्छा है कि कही शांत जगह…