अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की खबरें
-
मुख्यमंत्री रावत का आज से अल्मोड़ा दौरा
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। मुख्यमंत्री (बुधवार) को 12ः20 बजे हैलीकाप्टर द्वारा चमोली से प्रस्थान कर 12ः45 बजे हरड़ा हैलीपैड अल्मोड़ा पहुॅचेंगे। 12ः50 बजे हरड़ा हैलीपैड से प्रस्थान कर 1ः00 बजे कार्यक्रम स्थल हरड़ा पहुॅचकर स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना जी की स्मृति में आयोजित श्रद्वांजली कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 2ः00 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2ः10 बजे हरड़ा हैलीपैड से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। 2ः30 बजे आर्मी हैलीपैड पहुॅचकर 2ः40 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुॅचेंगे। 2ः40 से 03ः15 बजे तक आरक्षित रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनाॅंक 27 जनवरी, 2021 को 03ः30 बजे से 04ः15 तक पार्टी कार्यकर्ताओं के…
-
जंगली सुअर के हमले से महिला की मौत, ग्रामीण ने सुअर को मौत के घाट उतारा
धौलछीना(अल्मोड़ा)। पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई 62 वर्ष की बुजुर्ग महिला पर सुअर ने हमला कर उसे मार डाला। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बड़ी हिम्मत व बहादुरी दिखाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर सुअर को भी मौते के घाट उतार दिया। भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी देवल में बुधवार को सरस्वती देवी (62) पत्नी स्व. नारायण राम अन्य महिला संग जंगल गई थी। शाम को लौटते समय महिलाएं जब घर से कुछ ही दूरी पर एक गधेरे से गुजर रहीं थीं, तभी सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर सरस्वती के हाथ को जकड़ कर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा। महिला के चिल्लाने पर…
-
अल्मोड़ा – कुंवाली की 12 न्याय पंचायतों को राष्ट्रीय बैंक की शाखा का इन्तजार
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यह सुनने मे बड़ा हैरान करने वाली बात लग रही है की आज भी लोग 25 -30 किलोमीटर की दूरी बैंक जाने के लिए तय करते है या कह सकते है की बैंक के सामान्य काम के लिए 1 दिन का समय लगता है यह बात रानीखेत तहसील के कुंवाली क्षेत्र में दिखती है जहा राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा आज तक नहीं खुल सकी है। 1994 से लगातार क्षेत्र के लोग बैंक की शाखा खोलने के लिए संघर्षरत हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी थी। उस वक्त बैंक की शाखा खोलने का आश्वासन मिला था, जो आज तक पूरा नहीं हो…
-
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में कोरोना जांच सोमवार से
सोबन सिंह जीना सरकारी चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा, मेडिकल कालेज में कोविड-19 की जांच के लिए राज्य की पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला बन कर तैयार हो गई है। सैंपलिंग की गुणवत्ता को पीजीआइ चंडीगढ़ से हरी झंडी मिलने से उत्साहित प्राचार्य डा. रामगोपाल नौटियाल ने कहा कि सोमवार से कोरोना की जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के अन्य जिलों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इससे हल्द्वानी एसटीएच का भार भी कम होगा। अब पहाड़ के जिले के लाेगों को मैदान की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ ही उनका समय व पैसे की भी बचत होगी। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से…
-
स्वामी विवेकानन्द की तपस्थली काकड़ीघाट- जानिए क्यों है विशेष
देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म का केंद्र है लेकिन यहां पर कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर सकारात्मक ऊर्जा का भंडार है ऐसी ही एक जगह है काकडी घाट , जहां पर स्वामी विवेकानंद को अद्भुत ज्ञान की प्राप्ति हुई थी जिस ज्ञान को उन्होंने देश ही नही विदेशों में भी फैलाया , काकडी घाट स्थित कर्कटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पीपल के पेड़ के नीचे उनको दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी । यूं तो पूरा उत्तराखंड देवभूमि के नाम से जाना जाता है यहां कण कण में ईश्वरीय शक्ति विराजमान हैं ,लेकिन कुछ जगहों पर ज्ञान की अविरल धारा आज भी बह रही है , नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के…