अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की खबरें
-
चाय विशेषज्ञ डॉ. बरुआ ने किया चाय बागान का निरीक्षण
अल्मोड़ा। चाय – बागान विशेषज्ञ डॉ. पी बरुआ ने बृहस्पतिवार को गुरुड़ाबांज और आरतोला स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां चाय के पौधों की बढ़वार को अच्छा बताया। डॉ. बरुआ ने दोनों बागानों में चाय के पौधों का निरीक्षण किया। सुझाव दिया कि जाड़े के सीजन में चाय के पौधों को पाले से बचाने के लिए डायकोडर्मा और सीओसी दवा का स्प्रे करें। उन्होंने वहां हाथ से निर्मित चाय का टेस्ट भी किया और चाय को उत्तम क्वालिटी का बताया। उन्होंने कहा कि यहां अच्छी गुणवत्ता की चाय तैयार हो रही है। इसके बाद डॉ. बरुआ कौसानी को रवाना हो गए। भ्रमण के दौरान उनके…
-
अल्मोड़ा – एसएसजे परिसर में बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा आज
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में रविवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने बताया कि परिसर में बीएड और एमएड के लिए करीब 850 अभ्यर्थी पंजीकृत है। परिसर में अपर और लोअर कैंपस में कुल दो केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अपर कैंपस में 16 और लोअर कैंपस में आठ कक्षों में परीक्षाएं संचालित की होंगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
एक साथ 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के बाद अब कुंपूर लालकुर्ती में एक साथ 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले यहां एक महिला और पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई थी। ऐहतियातन प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में लोगों के कोरोना सैंपल लिए। 100 से अधिक सैंपल लेने के बाद शुक्रवार की रात 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन अब संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रहा है।19 संक्रमितों को कोविड अस्पताल मजखली भेजा जाएगा, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेसन में रखा…
-
उत्तराखंड: 319 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र मिला
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुरातत्व विभाग को राजा ज्ञान चंद के शासनकाल का करीब 319 साल पुराना एक दुर्लभ ताम्रपत्र मिला है। ताम्रपत्र के जरिए राजा ज्ञान चंद ने द्वाराहाट के दूनागिरि क्षेत्र में सिमल्टिया निवासी तीन व्यक्तियों को ज्यूला और खुनौ की पैताल की भूमि से लगी हुई 300 नाली भूमि दान में दी थी। यह ताम्रपत्र सिमल्टा गांव के मूल निवासी अवकाश प्राप्त कर्नल दिव्यदर्शन पांडे के पास सुरक्षित रखा हुआ है। पुरातत्व विभाग जल्द ही इस ताम्रपत्र को विभाग में रजिस्टर्ड भी करवाएगा। ताम्रपत्र कुमाऊंनी भाषा और देवनागिरीलिपि में लिखा गया है। यह दुर्लभ ताम्रपत्र राजा ज्ञानचंद ने 18 अगस्त 1701 को पूर्णिमा के दिन जारी किया था।…
-
रानीखेत में 28 से 31 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 28 से 31 दिसंबर तक यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत रानीखेत के सोमनाथ मैदान दुलीखेत में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भारत के सारे राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के सैनिक जीडी और ट्रेडमेन के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती रैली के दौरान रानीखेत में भीड़ होने के कारण भोजन आदि व आवास की कमी व मंहगाई हो सकती है। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को निर्देश दिये है कि जल्द अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ताकि भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।