खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

विशेष खबर 

विशेष खबर

  • धर्म ,  विशेष खबर 

    सांसारिक बंधनों से मुक्तिके लिए खास है मोक्षदा एकादशी- आचार्य शुभाष जोशी

     आचार्य शुभाष जोशी ने बताया कि 25 दिसंबर को  मोक्षदा एकादशी मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत करने से प्राणी सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है एवं नरक में गए पितरों को इस व्रत के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पाण्डु पुत्र अर्जुन को   गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस तिथि को गीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। क्यो खास होती है एकादशी हिन्दू  धर्म में प्रत्येक महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत, स्नान, दान आदि के लिये बहुत शुभ फलदायी माना गया है।…

  • विशेष खबर 

    भावी डॉक्टरों का उत्‍तराखंड के कॉलेजों से मोहभंग

      हल्द्वानी – देश के भावी डॉक्टरों का प्रदेश के कॉलेजों से मोहभंग हो रहा  है। उत्तराखंड में  अन्य राज्यों की तुलना में अत्याधिक फीस लिए जाने का असर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दाखिलों पर साफ दिख रहा है। प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की सीट हर साल खाली रह जा रही हैं। उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें हल्द्वानी व श्रीनगर  में एमबीबीएस की 125-125 सीट हैं, जबकि दून मेडिकल कॉलेज में 175 सीट हैं। इनमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया और शेष स्टेट कोटे की सीटें हैं। पिछले सालो से  ऑल इंडिया कोटा की सीट हर साल खाली रह जा रही हैं। …

  • उत्तराखंड,  विशेष खबर 

    क्या बरकरार रहेगी गांवों की रौनक, पलायन थमेगा – जानिए कैसे

    उत्तराखंड में 20 साल के लंबे अंतराल के बाद पलायन थामने के लिए चल रही कसरत उम्मीदें जगाने वाली है। पलायन के कारणों की जाँच सरकार अपने स्तर से पिछले 20 सालो से कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ हुआ नहीं कई आयोग देहरादून में बैठकर चले गए किन्तु इस बीच कोरोना संकट ने भी प्रवासियों की घर वापसी की राह सुनिश्चित करने में मुख्य भूमिका निभाई। साढ़े तीन लाख से ज्यादा प्रवासी वापस लौटे, जिनमें ढाई लाख यहीं रुके हैं। कई प्रवासियों ने स्वरोजगार के क्षेत्र में हाथ आजमाए हैं और सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत अन्य रोजगारपरक योजनाएं न सिर्फ प्रवासियों,…

  • उत्तराखंड,  विशेष खबर 

    उत्तराखंड राज्य स्थापना के 20 साल अभी भी स्थाई राजधानी का पता नहीं , जानिए क्यों

    राज्य स्थापना की वर्षगांठ के बहाने स्थायी राजधानी का मुद्दा एक बार फिर गर्माने लगा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आए इस पर्वतीय राज्य की स्थायी राजधानी की कहानी 20 साल बाद भी अधूरी है। आज उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है जिसमें दो विधानसभा भवन हैं और तीसरा बनाने की तैयारी है, लेकिन स्थायी राजधानी का कुछ पता नहीं। वर्तमान सरकार के ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की घोषणा की है। उसने भी यह घोषणा तब की जब वह विपक्ष में है। सत्ता में रहते हुए यह मौका…

  • विशेष खबर 

    4 दिन का होगा दिवाली उत्सव, 499 साल बाद बना है 3 ग्रहों का दुलर्भ संयोग जानिए क्या है खास

    पांच दिवसीय दीपोत्सव इस साल 5 दिन के स्थान पर 4 दिन का होगा। छोटी दिवाली यानि रूप चौदस और दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। धनतेरस भी दिवाली के 1 दिन पहले 13 नवंबर की रहेगी। 15 नवंबर को राम-राम और 16 नवंबर की भैया दूज मनाई जाएगी। इस दिवाली ग्रहों का बड़ा खेल देखने को मिलेगा। दिवाली पर गुरु ग्रह अपने स्वराशि धनु और शनि अपने स्वराशि मकर में रहेगा, जबकि शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहेगा। बताया जा रहा है कि दिवाली पर तीन ग्रहों का यह दुलर्भ संयोग 2020 से पहले 1521 में बना था। ऐसे में यह संयोग 499 साल बाद बन रहा है। धनतेरस…

error: Content is protected !!