टिहरी
टिहरी की खबरें
-
जनता के लिए खास सौगात डोबराचांठी पुल मुख्यमंत्री करेंगे समर्पित, जानिए क्या है खास
इच्छाशक्ति हो तो वर्षों से फंसा बड़ा से बड़ा कोई प्रोजेक्ट कैसे चंद समय में पूरा हो जाता है, इसका सटीक उदाहरण है उत्तराखण्ड का ‘डोबराचांठी पुल’। 11 वर्षों से अटके पड़े इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी की सख्ती के बाद महज साढ़े तीन वर्ष में पूरा कर लिया गया। ₹3 अरब की लागत से तैयार डोबराचांठी पुल के बनने से प्रतापनगर-सभागाँव क्षेत्र के तकरीबन 3 लाख लोगों को राहत मिलेगी। 8 नवम्बर 2020 का दिन टिहरी जनपद के लिये ऐतिहासिक होगा। इस दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ‘डोबराचांठी पुल’ के रूप में प्रतापनगर-सभागाँव क्षेत्र की जनता के लिए खास सौगात देने जा रहे हैं।…
-
टिहरी – मारा गया आदमखोर
टिहरी : टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के गांवों में आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने बीती रात ढेर कर दिया। मंगलवार शाम को आदमखोर गुलदार ने कसमोली गांव में प्रताप सिंह रमोला के 7 मासूम रौनक को घर के आंगन से उठाकर ले गया था। 11 अक्टूबर को गुलदार ने 7 साल की स्मृति को भी अपना निवाला बना लिया था। मंगलवार को घटना बच्चे को निवाला बनाने के तीन घंटे बाद गुलदार रात करीब साढ़े 8 बजे दोबारा गांव में वापस आया। इसी दौरान तो वन विभाग के शूटर जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। वन रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने…
-
उत्तराखंड- आदमखोर गुलदार का एक और निवाला, मचा कोहराम
उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजाना कोई न कोई घटना सामने आ रही है रविवार की रात को एक और मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक की ग्रामसभा सलडोगी के अंतर्गत पीपल सारी में आदमखोर गुलदार ने उस वक्त एक 7 साल की मासूम बालिका को अपना निवाला बना लिया जब वह अपनी मां के साथ मकान के छत पर बाथरूम जाने के लिए खड़ी थी घात लगाए गुलदार ने…
-
टिहरी से दुखद खबर – बहन-भाई के झील में डूबने से घर में कोहराम मचा
शादी की खरीदारी के लिए देहरादून आई थी युवती टिहरी से एक दुख देने वाली खबर है जहां टिहरी झील में एक कार जा गिरी। हादसे में एक 22 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि 3 और लोग अभी लापता बताए हैं। जल पुलिस और गोताखोर तीनों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग देहरादून से टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ जा रहे थे। वहीं कार नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग पर जीरो प्वॉइंट के पास टिहरी झील में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक छात्रा…
-
टिहरी में नई डीएम बनी ईवा आशीष श्रीवास्तव!
टिहरी। उत्तराखण्ड़ में हुवे प्रशासनिक फेरबदल में इवा आशीष श्रीवास्तव को अब टिहरी गढ़वाल जिले की जिलाधिकारी बनाकर भेजी गयी हैं आपको बता दें कि टिहरी की जिलाधिकारी बनायी गयी ईवा आशीष श्रीवास्तव आईएएस अफसर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी हैं, जो कि इस समय डीएम देहरादून के पद पर तैनात हैं, इवा आशीष को पुर्नवास निदेशक का चार्ज भी दिया गया है, आईएएस इवा आशीष श्रीवास्तव से अपर सचिव सामान्य प्रशासन, पेयजल, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के निदेशक सहित संयुक्त निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड़ का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। जुलाई 2017 में अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी थीं, आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव का अल्मोड़ा से काफी लगाव रहा है। वह …