उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
सैनिक स्कूलों में दाखिले की घंटी, 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा
उत्तराखंड सहित देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें दाखिले के लिए अगले साल 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के लिए 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। आवेदन के समय ही परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। जनरल, ओबीसी के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। कक्षा छह में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2021 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए सभी सैनिक स्कूलों में सिर्फ…
-
यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
काठगोदाम -हावड़ा स्पेशल ट्रेन आज शाम अपने निर्धारित समय पर काठगोदाम से हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी , 6 महीने से भी अधिक समय बाद पुनः शुरू हो रही इस ट्रेन के संचालन से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा , हावड़ा समेत अन्य जगहों पर आने जाने वाले हजारों यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी , फिलहाल यह ट्रेन 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी । रेलवे द्वारा इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों में खुशी की लहर है , उन्होंने सरकार और रेलवे बिभाग का आभार जताया है ।
-
महाराष्ट्र के राज्यपाल को नोटिस
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को हाईकोर्ट का नोटिस ,बकाया जमा न करने पर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा , नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश के बाद भी सुविधाओं का बकाया जमा न करने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कोश्यारी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के नोटिस पर रोक लगा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बिजली, पानी का करीब 11 लाख रुपये बकाया जमा कर…
-
हंसी की मदद को आगे आयी महिला एवं बाल विकास मंत्री
सोशल मीडिया में हंसी की खबर देखने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार पहुंचकर हंसी से मुलाकात की , हरिद्वार की सड़कों पर भीख मांग कर गुजारा कर रही है डबल एमए करने वाली हंसी , महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सरकार की ओर से हंसी को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।
-
महिलाओं को मुख्यमंत्री का तोहफा
मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द सिंह रावत ने नवरात्र के शुभ मौके पर राज्य की महिलाओं को दायित्व से नवाज कर तोहफा दिया है। राज्य महिला आयोग में तीन महिलाओं को दायित्व के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानों को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम) रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। सायराबानों ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ,आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पद लम्बे समय से खाली चल रहे थे।