उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
गैरसैण में पुलिस की बर्बरता निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज कई घायल !
गैरसैण दिवाली खाल में पुलिस फोर्स व घाट क्षेत्र के आंदोलनकारियों में झड़प पुलिस ने किया लाठीचार्ज आंदोलनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव कई लोग घायल । घाट विकास खंड के हजारों ग्रामीण सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर गैरसैंण विधानसभा घेराव के लिये पहुंचे थे , पिछले तीन महीनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं घाट ब्लॉक के लोग ,
-
26 करोड़ लागत की एलईडी लाइटों से जगमग होगा शहर
हल्द्वानी शहर जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमग होता नजर आएगा, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और हल्द्वानी मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने आज हल्द्वानी में स्ट्रीट लाइट राष्ट्रीय कार्यक्रम योजना का शिलान्यास किया, सबसे पहले हल्द्वानी शहर के 33 वार्डों में 21,हज़ार एलईडी लाइट लगेंगी करीब साढ़े 26 करोड़ की लागत से अगले 3 महीनों में एलइडी लगाने का काम पूरा होने की उम्मीद है, भारत सरकार का उपक्रम EESL कंपनी इस काम को पूरा करेगी। कंपनी द्वारा इन लाइटों का रखरखाव अगले 7 वर्षों तक किया जाएगा जिसका अनुबंध किया जा चुका है, एलईडी लाइट लगने से शहर में बिजली की खपत 50 फ़ीसदी कम हो…
-
लड़की के नाम से जाने जाएंगे उत्तराखण्ड के घर
उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां घर की पहचान लड़की के नाम से होगी और वो नाम भी एपन कला से लिखा जाएगा , परम्परागत रीति को नई दिशा देते हुये समाज के सृजन के उददेश्य से बालिकाआंे को अपेक्षाकृत अधिक सम्मान देते हुये ‘‘घरैकि पहचाण चेलिक नाम’’ कार्यक्रम की अभिनव शुरूआत सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने टीआरसी सूखाताल मे आयोजित कार्यक्रम में की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को उत्तराखंड में एक कदम और आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परंपरा के तहत परिवार की सबसे छोटी बेटी के नाम पर उस घर की पट्टिका लगाई जाएगी, ताकि…
-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने 17 भाजपा नेताओं को दिलाया राज्य मंत्री स्तर का दर्जा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में 17 पार्टी नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार का दायित्व सौंपा है। इन सभी दायित्वधारियों को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट और राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त दायित्वधारियों की संख्या 75 से ज्यादा पहुंच गई है। इनके अलावा 35 से ज्यादा दायित्वधारी ऐसे भी हैं, जिन्हें मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। इन भाजपा नेताओं को मिला दायित्व राजेंद्र जुयाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कृषक मित्र परिषद। रामसूरत नौटियाल, उपाध्यक्ष, राज्य स्तर मत्स्य पालक विकास अभिकरण। कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति। प्रताप सिंह रावत, उपाध्यक्ष, वन विकास निगम।…
-
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नैनीताल जिले को राष्ट्रीय पुरुस्कार
जनपद नैनीताल को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसान सम्मान निधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। भारत सरकार की ओर से जनपद को विगत बुधवार को दिल्ली मे आयोजित समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिह तोमर द्वारा पुरस्कृत किया गया। जनपद नैनीताल का पुरस्कार मुख्य कृषि अधिकारी डा0 धनपत कुमार द्वारा लिया गया। दिल्ली से वापस आने के बाद मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने मीडिया सेन्टर मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य कृषि अधिकारी डा0 कुमार को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई तथा शुभकामनायेें दी तथा उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया सेन्टर के उपनिदेशक योगेश मिश्रा भी मौजूद…