उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
हल्द्वानी वन अनुसन्धान केंद्र में खिला ट्यूलिप ,जलवायु परिवर्तन का दिखा असर
उत्तराखंड कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्यूलिप के लिए वातावरण अनुकूल है, मगर ट्यूलिप को उगाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए वन अनुसंधान केंद्र हलद्वानी ने ट्यूलिप को राज्य में उगाने का प्रयोग किया है और इस प्रयोग के सफल नतीजे भी सामने आए हैं। लेकिन इस बार पिछले सालों की अपेक्षा इस बार ट्यूलिप कम औऱ लम्बे समय बाद खिला है, जिसका कारण जलवायु परिवर्तन समझा जा रहा है। ट्यूलिप के रंग बिरेंगे फूलों की ये तस्वीरें हलद्वानी वन अनुसंधान केंद्र की हैं…हल्द्वानी में पिछले 2 सालों में ट्यूलिप अपने सही समय पर खिला लेकिन इस बार ट्यूलिप अभी अंकुरित भी सही…
-
हरिद्वार – महाकुंभ 2021 का पहला शाही स्नान आज
हरिद्वार में आज महाशिवरात्रि के पावन मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान चल रहा है हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने दावा किया कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया। सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संत स्नान करेंगे। श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। देर रात से हाईवे जाम…
-
जनता के पैसों को विज्ञापनों में लुटाकर विदा हो गए त्रिवेंद्र – कॉंग्रेस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के चार साल बेमिसाल की खुल गई पोल। मुख्यमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा चार साल के इम्तहान के परिणाम में मुख्यमंत्री हुए फेल , जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग कर सरकार की योजनाओं को यूनिपोल और विज्ञापनो में लुटाया जा रहा है। धरातल की सच्चाई में बेरोज़गारी, महँगाई, भ्रष्टाचार भाजपाकाल में खूब पनप रहा है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बेकार रहे। यह बात आज खुद भाजपा ने ही साबित कर दी है। यदि…
-
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम आवास में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने पार्टी का धन्यवाद जताया। कहा कि पार्टी ने चार साल प्रदेश की सेवा का मौका दिया, ये मेरा सौभाग्य है। यह भाजपा में ही यह संभव था कि साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया, ये मैंने कभी सोचा तक न था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार किया और संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि मेरी जगह अब किसी और को ये मौका देना…
-
डिब्बा बंद उत्पादों से रहे सावधान , शैम्पू की बोतल के अंदर निकला सड़ा गला मेंढ़क
हल्द्वानी में हर्बल शैंपू की बोतल के अंदर मेंढक निकला , यदि आप भी आंख बंद कर ऐसे सामान की खरीदारी करते हैं तो सावधान हो जाइए , 23 फरवरी को श्री गांधी आश्रम खादी भवन सदर बाजार से हल्दुचौड की रहने वाली एक शिक्षिका ने खादी इंडिया का ब्राह्मी शत रीठा आयुर्वेदिक हेयर शैंपू की दो बोतल खरीदी , और उन्होंने उसे 2 बार इस्तेमाल भी कर लिया तीसरी बार इस्तेमाल करते समय जब उसमें से शैंपू नहीं निकला तो उन्होंने बोतल को पूरी तरह खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके हाथ में शैम्पू के साथ मरा हुआ सड़ा गला मेढक निकल कर आया ।…