उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
लोक सम्पर्क ब्यूरो ने किया शिशु- मातृ कुपोषण समस्या पर वेबिनार
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल द्वारा आज ” शिशु- मातृ कुपोषण की समस्या के समाधान” पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और तीन वक्ताओं ने अपने विचार रखे । सीडीपीओ आशा नेगी ने सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने 1000 सुनहरे दिन के बारे में बताया जिसमें गर्भवती महिला को 9 माह 270 दिन पूर्व ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने खाने में संतुलित आहार लेने को कहा और कई अन्य जानकारियां भी दी ।…
-
हल्द्वानी में टैगोर पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ
हल्द्वानी के पांडेय नवार, आरटीओ रोड, आनंदपुर, क्षेत्र में”भगवती एजुकेशन सोसाइटी” के तत्वावधान में टैगोर पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ आज कविना मंत्री बंसीधर भगत ने किया कार्यक्रम में बागेश्वर से विधायक चन्दनराम दास, कपकोट से विधायक बलबंत सिंह भौर्याल व लालकुआं से नवीन दुमका के अलावा वरिष्ठ पूर्व सांसद बच्ची सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में भाग लिया विद्यालय के चेयरमैन जगदीश सिंह पिमोली ने बताया की क्षेत्र के बच्चो को अच्छी व गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना ही उनका एकमात्र उद्देशय है समाज के सबसे कम उम्र के सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए यह स्कूल एक माध्यम होगा। इस पहल के माध्यम से,…
-
नैनीताल में अमृत महोत्सव का समापन
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत फील्ड आउटरीच ब्यूरो द्वारा आज नैनीताल में आजादी के 75 में वर्षगांठ से संबंधित “अमृत महोत्सव” पर दो- दिवसीय चित्र प्रदर्शनी , परिचर्चा का समापन हो गया है, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से “अमृत महोत्सव” से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न आयामों की चर्चा की और वर्तमान संदर्भ में इनके महत्व पर प्रकाश डाला व मंच का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी द्वारा किया गया। समारोह में प्रदेश के गणमान्य पत्रकारों के अलावा अन्य बुद्धिजीवियों व कलाकारों का सम्मान विभाग की तरफ से किया गया। समारोह में विभाग के अधिकारीयों व कलाकारों द्वारा गीत…
-
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पानी की हाहाकार
गर्मी का सीजन बढ़ते ही जल संस्थान के लिए दिन प्रतिदिन पेयजलापूर्ति करना मुश्किल होता जा रहा है, हल्द्वानी शहर की प्यास बुझाने वाली गौला नदी के जलस्तर में भारी गिरावट आ गयी है, इस बार मई में पानी को लेकर शहर में हाहाकार मच सकता है, अब गौला नदी में महज 70 क्यूसेक पानी ही रह गया है, पिछले 10 सालों में भी गौला नदी का जलस्तर कभी भी इतना नहीं गिरा, जबकि हल्द्वानी में रोजाना पीने के लिए 30 क्यूसेक और सिंचाई के लिए 47 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है । हल्द्वानी में पेयजल की किल्लत तो हो रही है इसके अलावा नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों…
-
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कोरोना के चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट से अपनी पोस्ट में उन्हाेंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।