उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद ने गंगोलीहाट विधानसभा से ठोकी ताल
कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री विजय चंद्र ने गंगोलीहाट विधानसभा के तमाम इलाकों का भ्रमण करने के बाद बेरीनाग में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा की गंगोलीहाट विधानसभा में कई ऐसी समस्याएं हैं जिनमें आज तक कोई विचार नहीं किया गया , मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल के लिए आम जनता बहुत परेशान है,उन्होंने कहा कि कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां प्रिंसिपल नहीं है, प्रिंसिपल है तो टीचर नहीं है, टीचर है तो विषय नहीं है , यही हालात सड़क , स्वास्थ्य और पेयजल के भी हैं, महिलाओं के लिए पूरे विधानसभा के अंदर किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नही है , गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के…
-
हल्द्वानी जेल में तैनात कर्मचारियों ने आईजी जेल को भेजा सामूहिक इस्तीफा
हल्द्वानी उप कारागार में तैनात जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, साथ ही उनको हटाने की मांग की है , आरोप है की मनोज आर्या द्वारा जेल में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न किया जा रहा है, साथ ही जेल में बंदी बड़े-बड़े अपराधियों से उनकी साठगांठ भी है , जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट पर विरोध जताते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ उनको तुरंत हटाने की मांग की है ,जेल कर्मचारियों का कहना है कि मनोज आर्या साजिश के तहत जेल कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और उनको साजिश के तहत फंसाने का काम कर रहे हैं , जेल कर्मचारियों ने…
-
उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की चारों ओर धूम
खुशहाली, समृद्धि की कामना के प्रतीक के रूप में मनाये जाने वाले लोक पर्व फूलदेई की आज़ उत्तराखंड में धूम है, खुशहाली का संदेश देने वाला यह पर्व उत्तराखंड की परम्परा का एक हिस्सा है , सुबह से ही बच्चे सज धज कर फूलो की टोकरी लेकर जब फूलदेई मनाने निकले तो नज़ारा ही कुछ अलग था , परम्परागत परिधानों में ने इस पर्व को एक अलग ही रंग दिया, गांव मुहल्ले की हर देहलीज बच्चो ने फूल ड़ालकर घर के लोगों के सुख समृद्धि की कामना की तो लोगों ने उन्हें गुड़ चावल और भेंट देकर उनको आशीर्वाद दिया । स्थानीय लोगों ने कहा की फूलदेई त्यौहार उत्तराखंड की…
-
प्यूली के फूलों से लदे उत्तराखण्ड के पहाड़ , प्यूली है सुख समृधि का सूचक
फूलदेई उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्व है ,साथ ही बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी , माना जाता है की फूलदेई का त्यौहार बिना प्योलीं के फूल के अधूरा ही रह जाता है, क्या है प्योलीं …. सर्दियों का मौसम जब खत्म होने को होता है तो उत्तराखंड के पहाड़ पीले फूलों से लद जाते हैं, इस फूल का नाम है “प्योली” जब बसन्त ऋतु सबाब पर होती है तब प्यूली का फूल हर पहाड़ी पर खिला नजर आता है , सुख-समृद्धि का प्रतीक फूलदेई त्योहार उत्तराखंड की गढ़ कुंमाऊ संस्कृति की पहचान है। बसंत का मौसम आते ही सभी को इस त्योहार का इंतजार रहता है, विशेषकर उत्तराखण्ड के…
-
उत्तराखंड: तीरथ मंत्रिमंडल में विभागों पर टिकी मंत्रियों की नजर
उत्तराखंड में सियासी तूफान सामान्य होने के बाद अब मंत्रियों की नजर विभागों पर है। अंदरखाने इसको लेकर खींचतान के भी आसार हैं। कद्दावर मंत्री मदन कौशिक के विभाग बंशीधर भगत को भी दिए जा सकते हैं। खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास सीमित विभाग रहने का अनुमान है। पिछली सरकार में मदन कौशिक के पास शहरी विकास, आवास विभाग था। संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी मदन कौशिक के पास था। अब संसदीय कार्यमंत्री किसे बनाएंगे यह भी प्रश्न है वैसे कुंभ जैसे महत्वपूर्ण मौके को देखते हुए किसी वरिष्ठ मंत्री को ही यह विभाग मिलने की संभावना है। छह बार के विधायक रह चुके बंशीधर भगत को बेहतर…