खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    छठ पूजा- खरना से होगी 36 घंटे के न‍िर्जला व्रत की शुरुआत

    कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाने के बाद मनाये जाने वाले इस चार दिवसीय व्रत की सबसे कठिन और महत्त्वपूर्ण रात्रि कार्तिक शुक्ल षष्ठी की होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को यह व्रत मनाये जाने के कारण इसका नामकरण छठ व्रत पड़ा। नहाय-खाय के साथ बुधवार से छठ महापर्व शुरू हो गया है।  महिला व पुरुष आज दिनभर व्रत रखेंगे। जिसके बाद दोपहर में मिट्टी के चूल्हे पर भोजन ग्रहण करेंगे। जबकि गुरुवार को मीठी खीर पूजा (खरना) होगी। नहाय-खाय के मौके पर बुधवार को व्रतियों ने नदियों में स्नान कर छठ मैया की प्रसन्नता और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत का संकल्प लिया। हल्द्वानी शहर में ही करीब…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    दुग्ध भवन परि‍सर आग से लाखों का सामान ख़ाक  

    रुद्रपुर – शहर के दुग्‍ध भवन परि‍सर में आग से लाखों का सामान खाक हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने  बड़ी मुश्किल से  आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में करीब 40 लाख रुपये की नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शांतिपुरी नंबर दो स्थित दुग्ध भवन परिसर में देवेंद्र रौतेला पुत्र बहादुर सिंह ने गोदाम किराए पर लेकर टेंट हाउस का सामान रखा है। मंगलवार देर रात्रि अचानक गोदाम में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। भवन परिसर में ही उमेश चंद्र जोशी पुत्र जाट दत्त भी किराए पर…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट के बादल, जानिए क्या है मामला

    नगर पालिका परिषद खटीमा में पिछले वर्ष पर्यावरण मित्रों की नियुक्तियां हुई थीं। इनमें अनियमितताएं बरते जाने की आई शिकायतों के बाद शासन ने ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। खटीमा के तहसीलदार और उपकोषाधिकारी से कराई गई जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में इसके लिए प्रथम दृष्ट्या पालिकाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए  पालिकाध्यक्ष को शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  जिसके फलस्वरूप नगर पालिका परिषद खटीमा की अध्यक्ष सोनी राणा की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इस सबको देखते…

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    कोरोना के निवारण के लिए हुआ बगुलामुखी महायज्ञ का आयोजन

    कोरोना बीमारी के हाहाकार से पूरा विश्व हलकान है , भारत मे भी कोरोना का आंकड़ा लाखों में है , इसी त्रासदी के चलते आज रूड़की में श्री कृष्ण वैदिक संस्थान में आचार्य लोकेश शास्त्री ने संक्रमण दोष निवारण को लेकर बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जिसमें अर्चक महासभा के अध्यक्ष आचार्य रजनीश शास्त्री,उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल व दर्जनों पुरोहितों ने महायज्ञ में आहुति दी और देश में संक्रमण से मुक्ति की कामना की। कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने भी यज्ञ में आहुति दी। आचार्य लोकेश शास्त्री ने कहा कि उनके संस्थान पर आज पुरोहितों ने महायज्ञ किया है जिसमें जनप्रतिनिधियों व शहर के लोगों…

  • उत्तराखंड

    मतदाता सूचि में पंजीकरण व नाम पते में सुधार – तारीखे घोषित

    विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जारी की , जिसमे नए मतदाता अपने बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कर सकते है, वही मतदाता अपने नाम व पते में भी सुधार करवा सकते है,राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड के दोनों मंडलों में कमिश्नरो को प्रेक्षक नियुक्त किया गया, 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक मतदाता अपने दावे या आपत्तियां जमा कर सकते है, इसके साथ ही 15 दिसम्बर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक दावे ओर आपत्तियों पर सुनवाई होगी, 6 जनवरी 2021 से 14 जनवरी 2021 तक बीएलओ निर्वाचक नामावली के सत्यापन करेंगे,…

error: Content is protected !!