उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
प्रकृति का दोहन बनेगा विनाश का कारण –जल पुरुष राजेन्द्र सिंह
हल्द्वानी पहुंचे मैग्सेसे अवार्ड विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने चिंता जताई है कि अभी साफ सुथरा पर्यावरण पाना विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि भारत का प्रकृति से गहरा नाता रहा है… इस समय के हालात यह है कि भारत का प्रकृति से जो गहरा नाता था वह टूटता जा रहा है, क्योंकि पानी को लेकर जिस तरह की दिक्कतें सामने आ रही है उससे यह महसूस हो रहा है कि हम तीसरे विश्वयुद्ध के बिल्कुल सामने खड़े हैं और वह विश्व युद्ध और किसी वजह से नहीं बल्कि पानी और पर्यावरण के लिहाज से होगा। क्योंकि हम अभी 21 वी शताब्दी में हैं और हमने विस्थापन…
-
कोरोना के बाबजूद भी 3.11 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारों धाम के दर्शन
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की चारधाम यात्र ने भी विराम ले लिया। कोरोना संक्रमण के चलते हालांकि इस बार यात्रा विलंब से शुरू हुई, लेकिन बरसात के बाद उसने काफी गति पकड़ ली। मध्य अक्टूबर के बाद तो बदरी-केदार धाम में तीन से चार हजार यात्री रोजाना पहुंचने लगे थे। यही वजह रही कि कपाट बंद होने तक चारों धाम में यात्रियों की संख्या तीन लाख 11 हजार 549 पहुंच गई। गुरुवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही भविष्य बदरी धाम और द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट भी बंद हो गए। इससे पूर्व, अन्नकूट पर्व पर 15 नवंबर को गंगोत्री धाम और भैयादूज…
-
वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरी जिला पंचायत, जांच शुरू होने से मचा हड़कंप-जानिए क्या है मामला
मुख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिला पंचायत दफ्तर पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। विस्तृत जांच करने में अभी तीन से चार दिन और लगेंगे। मोरी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने बीते एक नवंबर को मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर को एक पखवाड़े के भीतर जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने बीते 10 नवंबर को डीएम उत्तरकाशी को मामले की जांच कराकर एक हफ्ते के…
-
उत्तराखंड: एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को राहत- जानिए छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख
देहरादून में एससी-एसटी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब छात्रवृत्ति के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने कहा कि 18 नवंबर से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को आवेदन के लिए खोल दिया है। अब 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
-
50 दिन बाद पेट्रोल व 41 दिन बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 41 दिन बाद डीजल के दाम बढ़े, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 50 दिनों के बाद बढ़ी। शुक्रवार को डीजल की कीमत 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़ी, वहीं पेट्रोल के दाम में 17 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई। आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें…