खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    शीत काल के लिए आज बंद होंगे गंगोत्री के कपाट

    विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का कार्यक्रम  गंगोत्री धाम में सुबह से ही चल रही है। गंगोत्री मंदिर और गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की जा रही है।  इस अवसर पर मां गंगा की दर्शन करने के लिए जनपद की प्रमुख देव डोलियां भी गंगोत्री धाम पहुंची हैं। हर्षिल घाटी के ग्रामीण भी कपाट बंद होने की अवसर पर गंगोत्री पहुंचे हैं।  चारधाम यात्रा अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। आज आज दोपहर बारह बजकर पंद्रह मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गंगा की डोली गंगोत्री से ही शीतकालीन…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड: 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। दोनों मुख्यमंत्री धाम में ही रात्रि प्रवास करने के बाद 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि 15 नवंबर को सीएम योगी अपराह्न तीन बजे जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं से जानकारी…

  • उत्तराखंड

    जवानों संग दीपावली मनाएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीपावली के मौके पर उत्तरकाशी में आइटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे , उत्तरकाशी के हर्षिल में आइटीबीपी कैंप में जाकर मुख्यमंत्री जवानों का हौसला अफजाई कर उनके साथ दीपावली मनाएंगे , जब पूरा देश दीपावली मना रहा है उस समय हमारे बहादुर जवान सरहदों पर तैनात होकर देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं , अपने घर परिवार से दूर यह जवान कड़ाके की ठंड के बावजूद भारत माता की रक्षा के लिए तैनात हैं ।

  • उत्तराखंड

    एलओसी पर पाक की नापाक हरकत ,उत्तराखण्ड का लाल शहीद

    दुःखद: कायर पाक की हरकत, सीज फायर उल्लंघन में ऋषिकेश का लाल शहीद । ऋषिकेश दीपावली के मौके पर पाकिस्तान ने कायराना हरकत करते हुए शुक्रवार को एलओसी के पास अलग-अलग इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। बारामूला में पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई , पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में घायल हुए बीएसएफ के जवान राकेश डोभाल शहीद हो गए, बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल ऋषिकेश के गंगानगर के रहने वाले थे और बीएसएफ आर्टी रेजीमेंट के साथ बारामूला में तैनात थे , 12 बजकर 20 मिनट पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए उनके सिर पर गोली लगी , इलाज के दौरान…

  • उत्तराखंड

    पूर्व भाजपा विधायक लाखी राम भाजपा से निलंबित

    मुख्यमंत्री को हटाने की मांग को लेकर भाजपा हाई कमान को पत्र लिखने वाले लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित , नोटिस जारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है , साथ ही जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत उन्हें नोटिस दे कर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।

error: Content is protected !!